पानीपुरी में हड्डी ! महिला की शिकायत पर दुकानदार बोला- हड्डी नहीं लकड़ी का टुकड़ा है...Video वायरल
अहमदाबाद में पानीपुरी खाने गई एक महिला को हड्डी मिली. अब महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया. जिसमें महिला ने पहले बाल और बाद में हड्डी जैसी सख्त चीज मिलने का दावा किया है.

Gujrat News: क्या आपको पानी पुरी खाना बेहद पसंद है...हां ! तो ये खबर सिर्फ आपके लिए है. जी हां...हम आपको गुजरात के अहमदाबाद से आई एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. दरअसल, यहां पानी पुरी खाने गई एक महिला ने दावा किया है कि उसकी पानीपुरी में उसे हड्डी मिली है. अब सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें उसने पहले बाल और बाद में हड्डी की तरह कुछ चीजें मिलने की बात कही है.
वीडियो के सामने आते ही फूड विभाग ने लिया एक्शन
आपको बता दें, यह पूरा मामला रानीप इलाके की ‘कृष्णा भेल पकौड़ी’ लारी का बताया जा रहा है. अब इस सोशल मीडिया में इस तरह के वीडियो के सामने आने के बाद स्ट्रीट फूड की गुणवत्ता और साफ सफाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला शहर के रानीप इलाके में पानी पुरी खाने के लिए पहुंची थी. और उसने पानी पुरी खाने के दौरान उसमें हड्डी मिलने का दावा किया है. वहीं इस वीडियो के सामने आते ही अहमदाबाद नगर निगम के फूड विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित लारी जब्त कर लिया और संचालक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया.
दुकानदार ने हड्डी मानने से किया इनकार
महिला के अनुसार, वह रानीप इलाके स्थित बीआरटीएस बस स्टैंड के पास ‘कृष्णा भेल पकौड़ी’ नाम की लारी पर भेलपुरी खाने पहुंची. वायरल वीडियो में महिला बता रही है कि वह शाम साढ़े 6 बजे अपने परिवार के साथ पानी पुरी खाने पहुंची थी. उसने दावा करते हुए बताया कि पहली पानीपुरी खाने पर उसे बाल मिला. लेकिन इस बात को उसने नजरअंदाज किया और लारी वाले से कोई विवाद नहीं किया. लेकिन जब उसने आखिरी पानीपुरी खाई तो उसके भीतर से उसे हड्डी जैसी कोई सख्त चीज मिली. जब मुंह से बाहर निकाला तो उसे देखकर महिला दंग रह गई. उसने लारी से इसकी शिकायत की. लेकिन दुकानदार ने उसे हड्डी मानने से इनकार किया और कहा कि वह लकड़ी का टुकड़ा होगा.
बाद में महिला से माफी मांगने लगा दुकानदार
इस दौरान महिला ने आसपास खड़े अन्य लोगों को उस चीज को दिखाई तो लोगों ने भी उसे हड्डी ही बताया. लेकिन लारी वाला मानने को तैयार नहीं था. उसने चाकू निकाली और उसे लकड़ी साबित करने के लिए काटने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं कटी. वीडियो में महिला को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि जिसमें वह यह कह रही है कि बाद में दुकानदार को भी हड्डी होने का ही शक हुआ इसके बाद उसने महिला से माफी मांगते हुए कहा कि शायद कहीं से उड़कर यह चीज खाने में आ गई होगी.
खाद्य विभाग ने जब्त की लारी, संचालक पर लगाया जुर्माना
इधर, इस वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होते ही अहमदाबाद नगर निगम का फूड विभाग हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर फूड विभाग की टीम ने ‘कृष्णा भेल पकौड़ी’ नाम के लारी को जब्त किया और संचालक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया. वहीं, मामले में फूड विभाग के अधिकारी तेजस शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और महिला के दावे को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की गई. प्रारंभिक जांच में लारी जब्त कर लिया गया है फिलहाल पूरे मामले में विस्तृत जांच जारी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

MP के राजगढ़ में BJP नेता को जंगल में बनाया बंधक: कपड़े फाड़े, नग्न वीडियो बनाया, पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

PM मोदी की UAE यात्रा: भारत-यूएई के रक्षा और ऊर्जा संबंध होंगे और मजबूत !







