राष्ट्रपति मुर्मू आज आंध्र प्रदेश दौरे पर, छात्रों को करेंगी संबोधित
आंध्र प्रदेश दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, दो दिनों में दो केंद्रीय विश्वविद्यालयों के पहले दीक्षांत समारोह को करेंगी संबोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार से आंध्र प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह राज्य के दो केंद्रीय विश्वविद्यालयों के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। दौरे के पहले दिन वह आंध्र प्रदेश केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। इसके बाद वह बेंगलुरु रवाना होंगी। अगले दिन एक जुलाई को राष्ट्रपति अनंतपुर में आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होकर विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।
केंद्रीय आंध्र प्रदेश विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में वर्ष 2020 से 2026 तक के 1,268 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 480 स्नातक और 788 स्नातकोत्तर छात्र शामिल हैं। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 56 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक और 8 अन्य स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इस समारोह में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्य के मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे।
वर्ष 2018 में स्थापित केंद्रीय आंध्र प्रदेश विश्वविद्यालय ने कम समय में तेजी से विकास किया है। वर्तमान में यहां 1,470 से अधिक छात्र अध्ययन कर रहे हैं और कई नए पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत कई सुधार लागू किए हैं। राष्ट्रपति की मौजूदगी में होने वाला यह पहला दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

PM Modi High-Level Meeting: 2047 के विकसित भारत रोडमैप पर होगा फोकस

1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल पर हटेंगी पाबंदियां, सामान्य होगी बिक्री







