Bokaro: ईद की खुशी मातम में हुई तब्दील, पिता के रील बनाने के चक्कर में चली गई मासूम की जान
दिल्ली से ईद मनाने अपने पिता संग बोकारो आया था 6 साल का मासूम. पिता ने डैम की ओर जाकर रील बनानी शुरू की. उसके बाद जो हुआ वह मंजर दिल दहला देने वाला है.

Jharkhand (Bokaro): ईद की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब एक मासूम बच्चा डैम के गहरे पानी में डूब गया. घटना बोकारो के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र स्थित कूलिंग पोंड डैम की है, जहां मुजाहिद अली का 6 वर्षीय बेटा शुक्रवार शाम पानी में समा गया.
बताया जा रहा है कि मुजाहिद अली दिल्ली से ईद मनाने अपने परिवार के साथ बोकारो आया था. शुक्रवार को वह अपने बच्चों के साथ डैम के पास घूमने गया था. इसी दौरान रील बनाने के क्रम में यह दर्दनाक हादसा हो गया और बच्चा गहरे पानी में चला गया.
बच्चे को डूबता देख पिता ने तैरना नहीं आने के बावजूद उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी. किसी तरह पिता को तो बचा लिया गया, लेकिन बच्चा अब तक लापता है.
घटना के बाद रात करीब 10 बजे तक स्थानीय स्तर पर खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली. आज ईद के दिन गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची है और बच्चे की तलाश जारी है.
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है.
रिपोर्ट: संजीव कुमार सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मुंह बोली बेटी निकली अपनी मां की कातिल, कब्र से निकाली गई महिला की लाश

फूड पॉइजनिंग मामलाः मरीजों से मिलने पहुंची विधायक कल्पना सोरेन, सदर अस्पताल की अव्यवस्था पर जमकर भड़के परिजन







