Hazaribagh के एक वीरान कुएं से मिला 'Lalu Yadav' का शव, परिजन जता रहे हत्या की आशंका
झारखंड के हजारीबाग स्थित बड़ा बाजार से एक लालू यादव नामक युवक का शव सुनसान कुएं से बरामद किया है. शोक संतप्त परिवार द्वारा युवक की हत्या किए जाने की बात कही जा रही है.

Jharkhand (Hazaribagh): जिले के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत हुरूहुरू मोहल्ले में बुधवार सुबह लगभग 10 बजे एक युवक का शव सुनसान पड़े कुएं से मिलने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी.
घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने एक वीरान पड़े कुएं में शव को तैरता देखा. इसके बाद तत्काल बड़ा बाजार थाना पुलिस को सूचना दी गई.
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला. मृतक की पहचान हुरूहुरू निवासी लालू यादव के रूप में की गई है. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखा गया.
परिजनों का आरोप है कि लालू यादव कि हत्या कर शव को साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से कुएं में फेंक दिया गया है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और लोग स्तब्ध हैं कि आखिर ऐसी घटना कैसे घटित हुई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
घटना की सूचना मिलते ही डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई. थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष आने से पहले किसी भी तरह की टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी.
फिलहाल पूरे क्षेत्र की निगाहें पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं. स्थानीय लोग प्रशासन से त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.
रिपोर्ट: आशीष सिन्हा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






