रांची में स्वर्णरेखा नदी से मिले युवती के शव की हुई पहचान, 5 दिन से थी लापता ; CDR खंगाल रही पुलिस
रांची के अनगड़ा में स्वर्णरेखा नदी से मिले युवती के शव की पहचान बैशाखी कुमारी के रूप में हुई। वह 12 अगस्त से लापता थी। पुलिस CDR के जरिए मामले की जांच कर रही है।

Ranchi: अनगड़ा थाना क्षेत्र के साल्हन स्थित स्वर्णरेखा नदी से रविवार को बरामद युवती के शव की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय बैशाखी कुमारी, पिता सोहरा बेदिया, निवासी कामता रसाबेड़ा, अनगड़ा के रूप में हुई है। बैशाखी रांची के कोकर इलाके में रहकर लोगों के घरों में काम करती थी।
12 अगस्त से लापता थी बैशाखी
परिजनों के अनुसार, बैशाखी 12 अगस्त से अचानक लापता थी। उसी दिन से उसका मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार उसकी चिंता में था।
रविवार को स्वर्णरेखा नदी से युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेजा था। इसके बाद मृतका के भाई चैता बेदिया समेत अन्य परिजनों ने RIMS पहुंचकर शव की पहचान बैशाखी कुमारी के रूप में की।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव नदी तक कैसे पहुंचा, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
मामले को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस बैशाखी के मोबाइल फोन और उसके संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटाने के लिए Call Detail Record (CDR) खंगाल रही है।
CDR के आधार पर कई संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बैशाखी 12 अगस्त को आखिरी बार किन लोगों के संपर्क में थी और उसके बाद उसके साथ क्या हुआ।
फिलहाल पुलिस युवती की मौत के कारणों और मामले में शामिल संभावित आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

36 साल का पावरफुल करियर और अंत में जेल!, खियांग्ते को नहीं मिला VIP ट्रीटमेंट, अब जेल के जनरल वार्ड में कटेगी रात

Video! : "नौकरी भी गई और भविष्य भी संकट में...", JSSC CGL रद्द होने के फैसले से मचा बवाल, अब प्रोजेक्ट भवन के बाहर हंगामा







