PM मोदी के जन्मदिन से BJP का महीनेभर का महाअभियान, बुंडू में बाबूलाल मरांडी ने समझाया पूरा प्लान
भारतीय जनता पार्टी रांची जिला पूर्वी की ओर से बुंडू में एक खास जिला स्तरीय कार्यशाला रखी गई।
Ranchi: भारतीय जनता पार्टी रांची जिला पूर्वी की ओर से बुंडू में एक खास जिला स्तरीय कार्यशाला रखी गई। मौका था 17 सितंबर से शुरू होने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' की तैयारियों का। 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक यानी पूरे एक महीने तक चलने वाले इस महाअभियान को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे। जैसे ही वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने बुके और अंगवस्त्र देकर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मरांडी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर फूल चढ़ाए और वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।
17 सितंबर का दिन बेहद खास, पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरुआत
इस कार्यशाला का सीधा मकसद था कि अभियान से जुड़े हर कार्यक्रम की बारीकी जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं तक पहुंचे, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को हर घर तक पहुंचाया जा सके। अभियान का आगाज 17 सितंबर से होने जा रहा है, जो कई मायनों में बेहद खास है। इसी दिन विश्वकर्मा पूजा भी है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता पीएम मोदी की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की प्रार्थना करेंगे। साथ ही देश के प्रधान सेवक के रूप में उनके सालों से जारी राष्ट्र सेवा के कार्यों के लिए आभार जताया जाएगा।
घर-घर जलेंगे दीये, महीने भर चलेंगे सामाजिक काम
इस पूरे महीने के दौरान भाजपा कार्यकर्ता केवल दफ्तरों में नहीं बैठेंगे, बल्कि सीधे जनता के बीच जाएंगे। अभियान के तहत कई तरह के सोशल वर्क, ब्लड डोनेशन कैंप, स्वच्छता अभियान और पब्लिक कनेक्ट के कार्यक्रम होंगे। इतना ही नहीं, खास मौकों पर आम लोगों को साथ जोड़कर घर-घर दीये जलाने की भी बड़ी योजना बनाई गई है। इस कार्यशाला में रांची जिला पूर्वी के तमाम बड़े पदाधिकारी, अलग-अलग मंडलों के अध्यक्ष और भारी तादाद में ग्राउंड लेवल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में पुलिस क्वार्टर का ताला तोड़कर उड़ाये थे पंखे और तार, रबाडा गैंग के दो चोर दबोचे गए

कोडरमा पहुंचे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, व्यवहार न्यायालय का किया निरीक्षण, वकीलों की सुनीं समस्याएं







