बीजेपी नेता को एक बार फिर मिली जान से मारने की धमकी
मामला 3 अक्टूबर सुबह करीब ग्यारह बजे का है। मोबाइल नंबर (828)7480850 से रमेश सिंह को धमकी भरा कॉल आया है. इस मामले में रमेश सिंह ने सुखदेवनगर थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है.

Naxatra News
Ranchi Desk : बीजेपी नेता सह चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह को एक बार फिर से मिली जान से मारने की धमकी. यही धमकी इन्हें बीते माह भी मिल चुकी है. बताया जा रहा है कि राहुल सिंह के गैंग ने रंगदारी की मांग रखी है.
बीजेपी नेता ने बताया कि इन्हें व्हाट्सएप पर कॉल आयी थी. जिसमें बात करने वाला खुद को राहुल गैंग का सदस्य बता रहा था.
यह मामला 3 अक्टूबर सुबह करीब ग्यारह बजे का है। मोबाइल नंबर (828)7480850 से रमेश सिंह को धमकी भरा कॉल आया है. इस मामले में रमेश सिंह ने सुखदेवनगर थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है.
बता दें कि ऐसी ही धमकी राहुल सिंह को पिछले महीने भी मिली थी. जिसमें धमकी देने वाले खुद को खुद को पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) का सदस्य बता रहे थे. फोन पर उनसे लेवी की मांग की गई थी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू के गृह जिले में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, गिरिडीह सदर अस्पताल में दो सेवाएं ठप

BIG BREAKING: रिम्स में HIV पॉजिटिव मरीज का सामान्य ऑपरेशन, डॉक्टरों और स्टाफ में हड़कंप






