Bihar: गैस सिलेंडर की आड़ में शराब तस्करी का खेल बेनकाब, तीन गिरफ्तार
तलाशी में ट्रक पर लदे खाली गैस सिलेंडरों के आड़ में छुपाकर रखे गए 27 कार्टून विदेशी शराब बरामद किए गए.

Bihar (East Champaran): मोतिहारी में मद्यनिषेध टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैस सिलेंडर के आड़ में छुपाकर लाई जा रही विदेशी शराब की खेप को जब्त किया है. इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया.
उत्पाद विभाग कि चलिष्णु दल की टीम ने निरीक्षक मद्यनिषेध सेराज अहमद के नेतृत्व में पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया. यह कार्रवाई कोठी बाजार चौक स्थित पेट्रोल पंप के समीप की गई, जहां एक छह चक्का ट्रक की तलाशी के दौरान बड़ा खुलासा हुआ.
तलाशी में ट्रक पर लदे खाली गैस सिलेंडरों के आड़ में छुपाकर रखे गए 27 कार्टून विदेशी शराब बरामद किए गए. वहीं, एक बोलेरो वाहन से भी 2 कार्टून विदेशी शराब जब्त की गई.
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन शराब कारोबारियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पताही थाना क्षेत्र के खुटौना गांव निवासी शैलेन्द्र राय के पुत्र अरविन्द कुमार, पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिसहनी गांव निवासी राम नरेश साह के पुत्र कुंदन कुमार तथा रामबन मलाही टोला निवासी बुच्चा सहनी के पुत्र गुड्डू सहनी के रूप में हुई है.
हालांकि, एक आरोपी सुभाष कुमार मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इस पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. छापेमारी दल में दारोगा उदय कुमार, जमादार अजय कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, शशिकुमार ऋषि समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
रिपोर्ट: प्रतीक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नवादा के लाल सूरज कुमार ने CGL में लहराया परचम, बने सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर

Muzaffarpur: 'घूसखोर' थानेदार पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तारी के डर से हुए फरार







