Bihar: छात्राओं को दीवार फांदकर परीक्षा दिला रहे परिजन, परीक्षा केंद्रों के गेट बंद होने से मचा हंगामा.. वीडियो वायरल
बिहार में इन दिनों परीक्षा का माहौल है. वहीं परीक्षा केंद्रों में कहीं-कहीं अति सख्ती बरती जा रही है. केंद्र का प्रवेश द्वार बंद हो जाने के कारण छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा, जिसके बाद दीवार फांदकर अंदर प्रवेश करने के प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Bihar (Begusarai): बिहार में मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से शुरु हो चुकी है. परीक्षा स्थल की कुछ वीडियो वायरल होने से कड़ाई का अंदाजा लगाया जा सकता है. बेगुसराय से सामने आई एक घटना ने कई तरह की बहस को निमंत्रण दे दिया है.
समय पर नहीं पहुंच सकीं, गेट हो गया बंद
मैट्रिक परीक्षा के दौरान उस वक्त अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंची छात्राओं को मुख्य गेट बंद मिलने पर परिजनों ने दीवार फांदकर अंदर प्रवेश करवाया. अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जोखिमपूर्ण प्रवेश.. किसकी जवाबदेही..
मामला बेगूसराय के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलिया और महिला कॉलेज बलिया का बताया जा रहा है, जहां कुछ छात्राएं निर्धारित समय से देरी से परीक्षा केंद्र पहुंचीं. परीक्षा के तय समय के बाद मुख्य द्वार बंद कर दिया गया था. इसी दौरान नाराज परिजनों ने छात्राओं को दीवार फांदकर परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करवाया. इस तरह के प्रयास को लेकर भी अभिभावकों द्वारा प्रश्न उठाए जा रहे हैं, कि ऐसे जोखिमपूर्ण तरीकों के बाद यदि उन्हें चोटें आती हैं तो इसकी जवाबदेही कौन सुनिश्चित करेगा.
दोनों ही केंद्रों से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्राएं दीवार पार कर परिसर में दाखिल हो रही हैं. बताया जा रहा है कि बेगूसराय में इन दिनों मैट्रिक की परीक्षा जारी है और समय को लेकर सख्ती बरती जा रही है. बावजूद इसके देर से पहुंचने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई. फिलहाल दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
Report: Bablu
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नवादा के लाल सूरज कुमार ने CGL में लहराया परचम, बने सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर

Muzaffarpur: 'घूसखोर' थानेदार पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तारी के डर से हुए फरार







