मालगोदाम श्रमिकों के लिए बड़ी खबर! 15 अगस्त के बाद होने वाला है बड़ा फैसला, पांच राज्यों के मजदूरों की तैयार होगी सूची
रेलवे मालगोदाम श्रमिकों की मांग को लेकर लंबे समय से चल रही कवायद अब एक अहम पड़ाव पर पहुंचती दिख रही है। सुपौल में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन ने आगे की प्रक्रिया को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।


इसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर रविवार को भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ दिगम्बर प्रसाद मेहता जी के सुपौल जिले के सिमराही, पिपराखुर्द स्थित निजी आवास पर एक दिवसीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी मंत्री मनोरंजन कुमार जी को फूल माला, मिथिला पाग ओर शाल देकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया, वहीं राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि दिनांक 06 अगस्त, 2026 को संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने रेल भवन, नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार जी से एवं इसके उपरांत दिनांक 07 अगस्त, 2026 को भारत सरकार के केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री मनसुख मांडवीया जी के साथ संगठन के संरक्षक श्री जगदंबिका पाल जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय प्रभारी सहित प्रतिनिधिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान प्रस्तावित (IRHMC) के गठन हेतु तैयार किए गए प्रारूप (Draft) पर माननीय केंद्रीय मंत्री एवं रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए गए, जिन्हें अंतिम प्रारूप में समुचित रूप से सम्मिलित किया जाएगा।
12 अगस्त से सुपौल में शुरू होगी सूची तैयार करने की प्रक्रिया
राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार द्वारा निर्देशित किया गया है कि दिनांक 12 अगस्त से सुपौल के पिपरा खुर्द स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में पांचों राज्यों बिहार बंगाल उड़ीसा महाराष्ट्र एवं छत्तीशगढ़ का गेंग व सूची तैयार करने का कार्य किया जाएगा जिसके तहत श्रमिकों का ईपीएफ ईएसआईसी का काम शुरू होगा।
अधिकारों के लिए लगातार जारी है प्रयास
कार्यकर्त्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ दिगम्बर प्रसाद मेहता जी ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार द्वारा दिल्ली में लगातार रेलवे बोर्ड एवं श्रम मंत्रालय के साथ बैठक कर श्रमिकों का हक अधिकार को लागू करने के लिए दिन रात प्रयासरत है इसके लिए पूरे देश के श्रमिकों पर नाज है।
इस अवसर पर हजारों श्रमिकों के साथ संगठन के अधिकारी संतोष कुमार थोरात, सागर थोरात, अमोल झवेरी, राहुल जोशी, ओम प्रकाश साह, संतोष कुमार पाल,समीर बर्मन, अमर रविदास, साकेत कुमार, समरजीत दास, मोती राम साह , धनसिंह साहू, रघुनन्दन नागरची, शकुंलता पाल, सुशांता रॉय, अमृत चिक बारीक इत्यादि शामिल थे।
सुपौल से कुंदन कुमार की रिपोर्ट

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों पर गैर-जमानती वारंट

रात 10 बजे घर में युवक और दो बच्चों की मां के साथ पकड़े जाने का दावा! ‘पंखा ठीक कराने बुलाया था’...







