ऑपरेशन भरोसा से रामगढ़ पुलिस की बड़ी पहल, 59 और गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन भरोसा” के तहत रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।


Ramgarh: आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन भरोसा” के तहत रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से ट्रेस कर 59 गुम मोबाइल फोन बरामद किए और जिलास्तरीय कार्यक्रम में उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया।
पिछले दो महीनों में इस अभियान के जरिए रामगढ़ पुलिस अब तक 184 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस कर चुकी है।
CEIR पोर्टल की मदद से तलाशे गए मोबाइल
SP मुकेश लुनायत के निर्देश पर जिले के सभी थाना और OP प्रभारियों ने थानों में दर्ज सनहा और CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर मोबाइल फोन की तलाश शुरू की थी।
पुलिस के अनुसार, इस चरण में रामगढ़ के अलावा रांची, हजारीबाग, चतरा, बोकारो, पलामू, गढ़वा और अन्य जिलों से भी गुम मोबाइल बरामद किए गए।
ऑपरेशन भरोसा के पहले चरण में पुलिस ने 125 मोबाइल, जबकि दूसरे चरण में 59 मोबाइल बरामद किए। इस तरह अब तक कुल 184 मोबाइल फोन उनके मालिकों तक पहुंचाए जा चुके हैं।
मोबाइल वापस मिलते ही खिल उठे चेहरे
कार्यक्रम में लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस किए गए। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। लोगों ने रामगढ़ पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे आम लोगों के लिए राहत देने वाला कदम बताया।
इस दौरान SP ने लोगों को सड़क सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव, साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। साथ ही CEIR पोर्टल के जरिए गुम मोबाइल की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अफसर सरकार की कठपुतली न बनें, JPSC-JSSC विवाद में रांची CO दफ्तर पहुंचे बाबूलाल मरांडी, JMM पर FIR की मांग

नाबालिग से अश्लील हरकत के मामले में 55 वर्षीय आरोपी दोषी करार, 28 अगस्त को होगी सजा पर सुनवाई







