भारत की मिसाइल शक्ति में बड़ा इज़ाफा, DRDO की बड़ी सफलता
लगातार तीन सफल परीक्षणों से मजबूत हुई रक्षा ढाल, एंटी-शिप मिसाइल का भी सफल ट्रायल

भारत ने अपनी सैन्य और सुरक्षा ताकत को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। Defence Research & Development Organisation (DRDO) ने 10 और 11 जून को आधुनिक तकनीक वाली मिसाइलों के कई सफल परीक्षण किए। इन परीक्षणों में Ballistic Missile Defense (BMD) प्रणाली और Anti-Ship Missile तकनीक का सफल परीक्षण किया गया। लगातार तीन सफल फ्लाइट टेस्ट के बाद भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने की उन्नत क्षमता मौजूद है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि पर DRDO और वैज्ञानिकों को मुबारकबाद दी।
अधिकारियों के अनुसार, परीक्षणों के दौरान भारत की बहु-स्तरीय मिसाइल रक्षा प्रणाली ने आने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को ढूंढने, उनका पीछा करने और उन्हें सफलतापूर्वक नष्ट करने की क्षमता दिखाई। परीक्षण किए गए Interceptor Missile System 2,000 से 5,000 किलोमीटर तक की दूरी वाली मिसाइलों को रोक सकते हैं। यह भारत के Phase-II BMD कार्यक्रम का बेहद अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश को अधिक आधुनिक और जटिल तकनीक वाली मिसाइल खतरों से सुरक्षा प्रदान करना है।
इसके अलावा DRDO ने पहली बार मध्यम दूरी की नौसैनिक Anti-Ship Missile का भी सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल भारतीय नौसेना की समुद्री हमला और रक्षा क्षमता को और मजबूत करेगी। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इन सफल परीक्षणों से भारत की रणनीतिक ताकत बढ़ेगी और बदलते क्षेत्रीय सुरक्षा माहौल में देश की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जोरहाट एयरबेस पर IAF विमान हादसा, लैंडिंग के दौरान लगी आग

एओ-नागा लोक कलाओं के संरक्षक गुरु संग्युसंग पोंगनर: 2026 के पद्म श्री से किए जाएंगे सम्मानित







