मैहर में अवैध डीजल-पेट्रोल कारोबार पर बड़ा एक्शन, एक दर्जन ढाबों पर छापेमारी
एक तरफ देश में कई शहरों में गैस और पेट्रॉल की किल्लत से जनता परेशानी का सामना कर रही है. वहीं कई अवैध धंधा करने वालों की चांदी हो गई है. मैहर पुलिस ने ऐसे ही अवैध पेट्रोलियम के धंधे का पर्दाफाश किया है.

MP (Maihar): मध्यप्रदेश के मैहर जिले में अवैध डीजल-पेट्रोल कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सख्त रुख अपनाया है. कलेक्टर और एसपी के संयुक्त निर्देशन में गठित टीम ने अमदरा थाना क्षेत्र के घुनवारा और सभागंज इलाके में चल रहे अवैध ईंधन कारोबार पर अचानक छापेमारी की.
कार्रवाई के दौरान क्षेत्र के कई ढाबों की जांच की गई, जहां अवैध रूप से डीजल और पेट्रोल का 20 हजार लीटर भंडारण पाया गया. जिसकी कीमत 18 लाख रुपए के लगभग बताई जा रही है. टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में ईंधन जब्त किया है.
इस कार्रवाई के बाद अवैध कारोबार में लगे लोगों के बीच हड़कंप मच गया है. विशेष रूप से बाबूजी ढाबा पर कार्रवाई करते हुए टीम ने एक टैंकर सहित बड़ी मात्रा में डीजल जब्त किया. जिलाधिकारी रानी बाटड ने बताया कि यहां लंबे समय से अवैध तरीके से ईंधन का कारोबार किया जा रहा था.
वहीं दूसरी कार्यवाही गैस सिलेंडर के काले करोबार को लेकर की गई जहां अलग-अलग ठिकानों से लगभग 15 गैस सिलेंडर जप्त हुए हैं जिस पर कार्यवाही जारी है. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सख्ती का माहौल है.
रिपोर्ट: अशोक सोनी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मध्यप्रदेश में 2 बेटियां होने से नाराज पति ने फोन पर पत्नी को दिया 3 तलाक, ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज

MP: रीवा में किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, डोनर दिलाने के नाम पर ठग रहा आरोपी, गिरफ्तार






