राघव चड्ढा पर AAP का बड़ा एक्शन, राज्यसभा में छीन लिया ये पद, बोलने के अधिकार पर भी पाबंदी
आम आदमी पार्टी द्वारा उनके ही सांसद राघव चड्ढा पर बड़ा एक्शन लिया गया है. उनके बोलने के समय में भी कटौती की गई है और उपनेता का पद भी छीन लिया गया है.

New Delhi: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा पर उनके ही पार्टी द्वारा बड़ा एक्शन लिया गया है. राज्यसभा में राघव चड्ढा से उपनेता के पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह सांसद अशोक मित्तल आप के उपनेता होंगे. आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से कहा कि राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के नेता के तौर पर बोलने का मौका ना दिया जाए. यानी अब उनके राज्यसभा में बोलने की टाइमिंग पर भी कैंची चलेगी.
जनता के मुद्दों को उठा रहे थे राघव
पिछले कुछ दिनों से लगातार सांसद राघव चड्ढा द्वारा जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों को उठाया जा रहा था. जानकारी के अनुसार उनपर यह एक्शन इस कारण से लिया गया है, क्योंकि वह पार्टी से बिना चर्चा किए मुद्दे संसद में उठा रहे थे. सिर्फ इतना ही नहीं उनके बोलने के समय में भी कटौती की जाने की बात सामने आ ही है. पार्टी का कहना है कि उन्हें बोलने का समय पार्टी के नाम पर न दिया जाए.
सियासी गलियारों पर चर्चा
मिल रही जानकारी के अनुसार राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी किए जाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. पार्टी का कहना है कि उन्हें बोलने का समय पार्टी के नाम पर न दिया जाए. पार्टी का कहना है कि वह पार्टी से अलग बात करते हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कानून-व्यवस्था पर BJP ने हेमंत सरकार को घेरा, 2 को मशाल जुलूस और 3 अप्रैल को झारखंड बंद का ऐलान

BJP कभी भी आदिवासियों का वास्तविक भला नहीं कर सकती- शिल्पी नेहा तिर्की






