लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध सखुआ लकड़ी से लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
जंगल से पेड़ काटकर लकड़ियों की कालाबाजारी कोई नई बात नहीं है. दो आरोपी युवकों द्वारा लातेहार में पिकअप वैन में लोड कर सखुआ की 14 पीस लकड़ियां लोड कर ले जाया जा रहा था. जिन्हें लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Giridih, Jharkhand: लातेहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सखुआ लदे पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है. बताया जा रहा है कि पिकअप में 14 सखुआ की लकड़ियां लोड थी. पुलिस ने जानकारी दी कि चंदवा पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया. साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है.
उक्त मामले में चंदवा थाना में कांड संख्या 107/26 के तहत धारा 303(2)/317/3(5) बीएनएस एवं 33/41/42/52 वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर AS18AC 2162 बताया गया है.
गिरफ्तार आरोपियों में रांची जिला अंतर्गत चान्हो निवासी विजय ठाकुर के पुत्र चंदन ठाकुर (25 वर्ष) और मांडर थाना निवासी हकीमूल अंसारी के पुत्र साबेज अंसारी (22 वर्ष) का नाम शामिल है. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई चंदवा प्रखंड के मालहन पंचायत अंतर्गत केंदुआताड़ के पास की गई. अवैध लकड़ी कारोबार से जुड़े लोगों में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने संकेत दिया है कि अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा.
(लातेहार से मनीष की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

23 साल बाद रांची कॉलेज में शहीद सुधीर साहू की प्रतिमा का अनावरण, स्थानीय नीति की लड़ाई फिर चर्चा में

मलेरिया विभाग के कर्मचारी की हैवानियत, 14 साल की बच्ची को बहलाकर घर बुलाया.. बनाया हवस का शिकार







