भोजपुर मोबाइल स्नैचिंग और बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल स्नैचिंग और बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलि ने महिला से मोबाइल छीनकर भाग रहे दो युवकों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया.

Bhojpur Ara (Bihar): भोजपुर जिले के आरा शहर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल स्नैचिंग और बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. मामला नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा स्थित डीएवी चौक के पास का है, जहां एक महिला से मोबाइल छीनकर भाग रहे दो युवकों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया.
इस पूरे मामले की जानकारी आरा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकुमार साह ने प्रेस कांफ्रेंस करके दी. उन्होंने बताया कि मोबाइल स्नैचिंग और बाइक चोर गिरोह का भंडोफोड़ करते हुए पुलिस ने 2 युवकों को दबोचा है. इन दोनों की पहचान सुमित सोनी, पंकज कुमार के रुप में की गई है. जो जिले के आरा थाना के अहिरपुरवा के निवासी है.
उन्होंने बताया कि दोनों युवक बिना किसी नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर वारदात को अंजाम दे रहे थे. गश्ती पर तैनात पुलिस अधिकारी राजेश्वर प्रसाद यादव और क्रॉस मोबाइल टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके से पकड़ लिया. थाना लाकर पूछताछ के क्रम आरोपियों ने 2 अन्य बाइक की चोरी और मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.
आरोपियों से पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं जिनमें गुड्डू कुमार, निखिल कुमार, विकास कुमार, अनुराग कुमार उर्फ अंशु कुमार और करण कुमार शामिल हैं. सभी आरोपी अहिरपुरवा इलाके के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं.
मामले में गुप्त सूचना के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. जिसमें शामिल कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बलों ने कार्रवाई करते हुए गिरोह का भंडाफोड़ किया और मौके चोरी की दो मोटरसाइकिल और 3 मोबाइल फोन बरामद किए है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश कर रही है.
रिपोर्ट- आशीष कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सहरसा में गैस एजेंसियों पर उमड़ रही भारी भीड़, प्रशासन ने कहा- 70 दिन का स्टॉक सुरक्षित

मध्यप्रदेश में 2 बेटियां होने से नाराज पति ने फोन पर पत्नी को दिया 3 तलाक, ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज






