LPG Cylinder Price Hike: केंद्रीय बजट 2026 पेश होने से पहले ही आम लोगों और कारोबियों को सरकार ने बड़ा झटका दिया है. दरअसल, 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम सरकार ने 50 रूपए बढ़ा दी है. हालांकि 14 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किए गए हैं. वहीं, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में वृद्धि के बाद आज, 1 फरवरी 2026 (रविवार) से दिल्ली में इसकी नई कीमत बढ़कर 1740.50 रुपये हुई हैं.
नहीं बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम
हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है इसके दामों में आखिरी बार पिछले साल 8 अप्रैल 2025 को बदलाव किया गया था यानी 14 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर अब भी पुराने रेट पर ही मिल रहे हैं. दिल्ली में इसकी कीमत वर्तमान में 853 रुपए हैं. आपको बता दें, पेट्रोलियम मार्केटिंग से जुड़ी सरकारी कंपनियां प्रत्येक माह की पहली तिथि को LPG सिलेंडरों के दामों की समीक्षा करती हैं. जिसके बाद अक्सर इसके दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है.
आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर
बजट से ठीक पहले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने से आम लोगों के जेब पर खासा असर पड़ सकता है और उनके घर का बजट भी बढ़ सकता है. इसके साथ ही सिलेंडर के दाम बढ़ने से ढाबा, होटल और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का खर्चों में भी बढ़ोत्तरी होगी. क्योंकि इन ढाबा और होटलों में खाना बनाने के लिए 19 किलो के बड़े सिलेंडर का ही इस्तेमाल किया जाता है ऐसे में उनका खर्च बढ़ेगा तो वे अपने सामानों के रेट भी बढ़ाने को मजबूर होंगे. ऐसे में इसका सीधा असर आम लोगों के जेब पर पड़ेगा. बता दें, ये कीमत अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम और बाजार की अन्य स्थितियों के मद्देनजर बढ़ा दिए गए हैं.
जानें, दिल्ली से चेन्नई तक कितने बढ़े सिलेंडर के दाम
दाम में वृद्धि के बाद 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1740.50 रुपए हो गई है. कोलकाता में इसकी कीमत बढ़कर 1844.50 रुपए, मुंबई में 1692.00 रुपये जो पहले 1642.50 रुपए में उपलब्ध था. वहीं चेन्नई में इसकी कीमत बढ़कर 1899.50 रुपए हो गई है. सरकार ने यह भी साफ किया है कि बढ़ोत्तरी कमर्शियल सिलेंडर पर की गई है, जिनका इस्तेमाल ढाबा ,होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक कार्यों में किया जाता है.







