बाल पकड़कर पीटा, फिर टेढ़ी हो गई बच्चे की गर्दन! परिजनों ने भी आरोपी शिक्षक को
फारबिसगंज के एक निजी स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक की मारपीट के बाद बच्चे की गर्दन टेढ़ी हो गई। विवाद बढ़ने पर परिजनों ने भी शिक्षक की पिटाई कर दी और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।


फारबिसगंज: फारबिसगंज के एस.के. रोड स्थित शिशु भारती स्कूल में मंगलवार को पीटीआई शिक्षक ने कक्षा चार के छात्र की इस कदर पिटाई की कि छात्र का गर्दन ही टेढ़ा हो गया।स्कूल के प्रधानाध्यापक के द्वारा परिजनों को सूचना देने के बाद स्कूल पहुंचे परिजन ने छात्र की हालत को देख गुस्से से बाहर हो गए और आरोपी शिक्षक की भी पिटाई कर दी।जिसके बाद फारबिसगंज थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई।जिसके बाद मौके पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सब इंस्पेक्टर अमित राज और पुलिस बलों के साथ थाना पहुंचकर आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया।पिटाई से घायल छात्र और शिक्षक दोनों को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
ब्रेक टाइम में हुई पिटाई, अचानक गर्दन में हो गया दर्द
मामले को लेकर फारबिसगंज भागकोहलिया वार्ड संख्या 18 निवासी पीड़ित छात्र हर्षित केशव पिता मनोज कुमार ने बताया कि ब्रेक टाइम के समय पीटीआई टीचर असीम कुमार दत्ता सर अकारण आकर मारपीट करने लगा।बाल पकड़ कर पीठ पर मारपीट किया जिसके बाद उनके गर्दन में अचानक से मोच आ गया और गर्दन टेढ़ा हो गया और सर और गर्दन में काफी दर्द हो रहा है।जिसके बाद उनके अभिभावकों को सूचना दी गई और सूचना के बाद पहले बड़ा भाई स्कूल पहुंचा, लेकिन नाजुक हालत देखकर उन्होंने अपने पिता और पीड़ित छात्र के पिता को सारी जानकारी दी।जिसके बाद रामपुर मध्य विद्यालय में शिक्षक के रूप में पदस्थापित आनन फानन में अन्य लोगों के साथ स्कूल पहुंच कर बच्चे को इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।
बच्चे कर रहे थे बदमाशी
वहीं अभिभावक द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद थानाध्यक्ष मनोज कुमार,एसआई अमित राज मौके पर पहुंचकर आरोपी शिक्षक असीम कुमार दत्ता को हिरासत में लेकर पहले थाना पहुंचा,जिसके बाद अभिभावकों द्वारा की गई पिटाई से चोटिल शिक्षक को भी ईलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।अस्पताल पहुंची पीड़ित छात्र की मां प्रीति देवी ने बताया कि स्कूल में इससे पहले भी उनके बच्चे के साथ दो बार पिटाई हुई थी,जिसमें उन्होंने बच्चे को ही शरारत का आरोप लगाते हुए डांट डपट कर शांत कर देता था।लेकिन उक्त आरोपी शिक्षक के द्वारा बार बार उसके साथ मारपीट की जाती थी।उन्होंने बताया कि उनके बच्चे ने जानकारी देते हुए बताया कि सर ने उन्हें बाल पकड़कर पिटाई करते हुए पीठ पर मुक्का से मारपीट किया।
डॉक्टर ने बताई गर्दन की समस्या
इधर फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज करा रहे आरोपी शिक्षक असीम कुमार दत्ता ने बताया कि बच्चे बदमाशी कर रहे थे और बार बार दूसरे अन्य क्लास को डिस्टर्ब कर रहा था,जिसको लेकर उन्होंने दो छात्रों के साथ पिटाई की थी।जिसके बाद बच्चे चले गए थे और फिर दो घंटे बाद बच्चों ने जानकारी दी कि हर्षित का गर्दन टेढ़ा हो गया,जिसका स्कूल में प्राथमिक उपचार भी किया गया।उन्होंने स्कूल में टारगेटेड कर मारपीट के आरोपों से इंकार किया।फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ नवल किशोर और डॉ आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों का प्राथमिक इलाज किया गया है।
चिकित्सकों ने बताया कि यह स्थिति मेडिकल भाषा में टॉर्टिकोलिस या राइ नेक की है,जिसमें मुख्य रूप से गर्दन की मांसपेशियों में अचानक ऐंठन, खिंचाव के कारण होता है, जिससे सिर एक तरफ झुक जाता है।चिकित्सक ने बच्चे को खतरे से बाहर बताया है और बेहतर आर्थोपेडिक चिकित्सक से सलाह लेने का परामर्श दिया।
मामले में स्कूल के प्रिंसिपल रमेश कुमार झा कुछ भी कहने से तत्काल बचते नजर आए और उन्होंने मामले पर चुप्पी साधे रखा।जबकि फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने मामले की जांच करने की बात कही और कहा कि आवेदन मिलने के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।तत्काल आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया गया है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









