Lohardaga: बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, 10 फरवरी को दर्शकों का मनोरंजन करेंगी भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह
बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर लोहरदगा में खेलप्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है. इसे लेकर आज, 2 फरवरी को टूर्नामेंट कप का अनावरण व टीम जर्सी का लोकार्पण समारोह आयोजन किया गया.

Jharkhand (Lohardaga): लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान 9 फरवरी 2026 (सोमवार) से बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज आईपीएल की तर्ज पर भव्य रूप से किया जा रहा है. टूर्नामेंट को लेकर जिले में खेलप्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है. इसी क्रम सोमवार को टूर्नामेंट कप का अनावरण व टीम जर्सी का लोकार्पण समारोह आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू और लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी उपस्थित हुए. इस मौके पर दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से कप का अनावरण कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.
वहीं, कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने बताया कि बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 9 फरवरी से किया जाएगा. उद्घाटन समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. उद्घाटन के दिन दर्शकों के मनोरंजन के लिए रशियन बैंड द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी, वहीं आतिशबाजी से कार्यक्रम को और आकर्षक बनाया जाएगा.
उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी. वहीं टूर्नामेंट का समापन 13 फरवरी को होगा, जो खेलप्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा. समापन अवसर पर देश के जाने-माने क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह लोहरदगा पहुंचेंगे. दोनों दिग्गज खिलाड़ी न सिर्फ कार्यक्रम में शामिल होंगे, बल्कि प्रदर्शनी मैच खेलते हुए भी नजर आएंगे.
धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देना, युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और खेल संस्कृति को मजबूत करना है. वहीं एसपी सादिक अनवर रीजवी ने आयोजन की सराहना करते हुए शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर जिले में उत्सव जैसा माहौल है और खेलप्रेमी इस ऐतिहासिक आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
रिपोर्ट- अमित वर्मा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सावधान ! राजधानी Ranchi में कचरा फैलाया तो अब खैर नहीं....नगर निगम की आप पर होगी कड़ी नजर

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित






