झारखंड सरकार पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- तेल को लेकर अराजकता फैलाने की कोशिश
देश व राज्य में जारी एलपीजी संकट पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है.

Jharkhand (Ranchi): भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने तेल संकट को लेकर विपक्ष और झारखंड सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी भी कम की है. मरांडी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तेल का पर्याप्त स्टॉक है, लेकिन विपक्ष अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है.
मरांडी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर जो संकट की स्थिति बनी है, उसकी बड़ी वजह युद्ध है. इसके बावजूद केंद्र सरकार ने पहले से तैयारी कर रखी है और देश में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम मंत्री भी स्पष्ट कर चुके हैं कि देश में तेल की कोई कमी नहीं है, फिर भी कुछ लोग अराजकता की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.
उन्होंने बताया कि पहले भारत करीब 27 देशों से तेल आयात करता था, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर लगभग 40 देशों तक पहुंच गई है. इससे आपूर्ति के स्रोत बढ़े हैं और देश में तेल की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है.
मरांडी ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने जनता को राहत देने के लिए एक्साइज ड्यूटी में कमी की है, लेकिन झारखंड सरकार ने अभी तक पेट्रोल पर टैक्स कम नहीं किया है. उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार को जनता की चिंता होती, तो वह भी पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कमी करती.
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता जानबूझकर भ्रम और अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जनता के हित में मजबूती से खड़े हैं. उनके कार्यकाल में करीब 33 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन मिला है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली है.
मरांडी ने कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री के खिलाफ जितना भी विरोध कर ले, लेकिन देश की जनता का भरोसा मोदी पर बना हुआ है.
रिपोर्ट: कमल कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Giridih: अतिक्रमण हटाने के अभियान में ठेले से बरामद हुआ जानलेवा शराब का स्टॉक

किताबों के अभाव में लड़खड़ा रही पढ़ाई, गिरिडीह के स्कूल में छात्राओं की शिक्षा पर सवाल






