अविनाश कुमार बने झारखंड के मुख्य सचिव, अलका तिवारी हुई रिटायर
झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है. जिसमें अविनाश कुमार को झारखंड के मुख्य सचिव बनाए जाने की सूचना दी गई है.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: झारखंड के मुख्य सचिव अलका तिवारी आज रिटायर हो गई. उन्हें राज्य निर्वाचन आयोग के लिए नामित किया गया है. वहीं इनकी जगह झारखंड मुख्य सचिव के पद पर अब अविनाश कुमार को नियुक्त किया गया है. इसे लेकर झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है. जिसमें अविनाश कुमार को झारखंड के मुख्य सचिव बनाए जाने की सूचना दी गई है. इसके तहत अविनाश कुमार झारखंड के मुख्य सचिव के साथ ही अगले आदेश तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव के पद पर रहेंगे.
प्रोजेक्ट भवन में दी गई विदाई
झारखंड के मुख्य सचिव के पद से अलका तिवारी को प्रोजेक्ट भवन में विदाई दी गई. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कैबिनेट सेक्रेटरी वंदना डाडेल, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सेक्रेटरी उमा शंकर सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहें. बता दें, अविनाश कुमार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सीएम के प्रधान सचिव के रुप में कार्यरत है और अब उन्हें झारखंड मुख्य सचिव का पदभार भी सौंपा गया है.
सीएम हेमंत ने दोनों को दी बधाई और शुभकामनाएं
प्रोजेक्ट भवन से बाहर आने के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज 30 सितंबर 2025 को झारखंड मु्ख्य सचिव के पद पर अलका तिवारी जी का अंतिम दिन था आज उन्हें उनके पद से विदाई दी गई. प्रशासक के रूप में राज्य में इन्होंने लंबा योगदान दिया है. सरकार ने इनका नाम राज्य निर्वाचन आयोग के लिए नामित किया है. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अलका तिवारी के विदाई के साथ ही नए मुख्य सचिव भी आज ही नियुक्त किए गए. अविनाश कुमार नए झारखंड मुख्य सचिव बनाए गए है. दोनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






