CJI पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर आघात : हेमंत सोरेन
‘‘न्यायपालिका की गरिमा और स्वतंत्रता किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है – इस पर प्रहार करना देश के संविधान पर प्रहार करने के समान है.’’

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते सात अक्टूबर को भारत के CJI गवई पर हुए हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा कि ये कुकृत्य लोकतंत्र की आत्मा पर हमला करने जैसा है.
अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि -
"मैं इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं. सीजेआई गवई जी पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है."
सोरेन ने कहा, ‘‘न्यायपालिका की गरिमा और स्वतंत्रता किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है – इस पर प्रहार करना देश के संविधान पर प्रहार करने के समान है.’’
बता दें कि सोमवार को CJI बी.आर.गवई के ऊपर एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने जूते से हमला कर दिया था.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






