गिरिडीह स्टेशन पहुंचे आसनसोल डीआरएम, कहा- अमृत भारत स्टेशन के लिस्ट में है Giridih Railway Station
आसनसोल डीआरएम गुरुवार को अपनी पूरी टीम के साथ गिरिडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे. इस दौरान डीआरएम संग्राम मौर्या की टीम ने स्टेशन के कुछ खास पॉइंट, पैनल का निरीक्षण किया.

Giridih News: गिरिडीह वासियों क लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर अब जल्द ही गिरिडीह-मधुपुर सवारी गाड़ी दौड़ने लगेगी. इसकी सूचना आसनसोल DRM संग्राम मौर्या ने दी है. बता दें, आसनसोल डीआरएम गुरुवार (26 मार्च 2026) को अपनी पूरी टीम के साथ गिरिडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे. इस दौरान डीआरएम संग्राम मौर्या की टीम ने स्टेशन के कुछ खास पॉइंट, पैनल का निरीक्षण किया. और सारा सिस्टम अप टू डेट देखा. जहां पैनल सही तरीके से काम कर रहा था.
पैनल निरीक्षण के दौरान डीआरएम, आसनसोल सुरक्षा सीओएम भावना जैन समेत अन्य अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. डीआरएम ने कई और स्थानों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्हें कई खामियां भी देखी जिसे उन्होंने शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया. 
मौके पर मीडिया से बात करते हुए डीआरएम संग्राम मौर्या ने कहा कि गिरिडीह रेलवे स्टेशन अब अमृत भारत स्टेशन के लिस्ट में है. जिसे और मोडीफाई करने का निर्णय हुआ है. और इस पर अब का भी शुरू होगा. एक सवाल के जवाब में डीआरएम ने कहा कि गिरिडीह से मधुपुर तक पटरी बदलने का कार्य किया जा रहा है. और अगले एक माह में ये पूरा होने के बाद गिरिडीह-मधुपुर सवारी गाड़ी अपने निर्धारित समय पर ही चलेगा.
उन्होंने कहा कि पटरी बदलाव के कार्य में अधिक दिनों का समय नहीं लगेगा. क्योंकि कड़ी गर्मी का समय आ रहा है. ऐसे में पटरी को दुरुस्त करना भी जरूरी है. वहीं, भेजे गए प्रस्ताव को लेकर डीआरएम ने कहा कि उन्हें इस विषय की जानकारी नहीं है कि पटना और कोलकाता के लिए खास ट्रेन की मांग हुई है. अगर ऐसा प्रस्ताव है तो उसपर रेलवे बोर्ड को अवगत कराया जाएगा.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिम्स की छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और 3 वर्ष की बच्ची के साथ हुई दरान्दगी को लेकर बीजेपी के द्वारा आज एसएसपी कार्यालय का घेराव किया गया

राजधानी में झोपड़ी में ही चल रहा था Blood Centre, विभाग ने लगाया जुर्माना







