देवघर-बासुकीनाथ जाने का है प्लान?, रेलवे ने चलाईं कई अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और समय
श्रावणी मेले की भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने देवघर और बासुकीनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। बासुकीनाथ-गोरखपुर, आसनसोल-गोरखपुर, बासुकीनाथ-पटना और मधुपुर-गया रूट की ट्रेनों के समय और परिचालन की पूरी जानकारी यहां जानें।

Ranchi/Deoghar: श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने कई अतिरिक्त अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया है। इन ट्रेनों के चलने से झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान होने की उम्मीद है।
खासकर मेले के अंतिम चरण में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की है।
बासुकीनाथ से गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन
03569 बासुकीनाथ–गोरखपुर विशेष ट्रेन 17 और 24 अगस्त को बासुकीनाथ से दोपहर 3:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। पूर्व रेलवे क्षेत्र में इस ट्रेन का ठहराव देवघर स्टेशन पर होगा।
वापसी में 03570 गोरखपुर–मधुपुर विशेष ट्रेन 18 और 25 अगस्त को सुबह 6:30 बजे गोरखपुर से चलेगी और शाम 7:30 बजे मधुपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव जसीडीह स्टेशन पर होगा।
आसनसोल से भी गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन
03571 आसनसोल–गोरखपुर विशेष ट्रेन 18 और 25 अगस्त को सुबह 11:30 बजे आसनसोल से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन देर रात करीब 1:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वहीं 03572 गोरखपुर–आसनसोल श्रावणी मेला विशेष ट्रेन 19 और 26 अगस्त को सुबह 5:15 बजे गोरखपुर से चलेगी और उसी दिन रात 9 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का ठहराव पूर्व रेलवे क्षेत्र के चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर होगा।
बासुकीनाथ-पटना स्पेशल का गोरखपुर तक विस्तार
श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए 03565 बासुकीनाथ-पटना श्रावणी मेला विशेष ट्रेन का गोरखपुर तक विस्तार भी किया गया है। विस्तारित सेवा 18 और 25 अगस्त से शुरू होगी।
बासुकीनाथ से यह ट्रेन सुबह 10:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 3:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में गोरखपुर-जसीडीह श्रावणी मेला विशेष ट्रेन 19 और 26 अगस्त को सुबह 6:10 बजे गोरखपुर से चलेगी और शाम 6:45 बजे जसीडीह पहुंचेगी।
मधुपुर-गया स्पेशल भी 28 अगस्त तक चलेगी
श्रावणी मेले के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मधुपुर-गया-मधुपुर श्रावणी मेला विशेष ट्रेन की सेवा भी जारी रखने का फैसला लिया गया है।
03654 गया-मधुपुर विशेष ट्रेन 17 से 28 अगस्त तक कुल 12 फेरे लगाएगी। वहीं 03653 मधुपुर-गया विशेष ट्रेन 18 से 29 अगस्त तक कुल 12 फेरे लगाएगी।
इन दोनों ट्रेनों का परिचालन मौजूदा मार्ग, ठहराव और समय-सारणी के अनुसार ही किया जाएगा।
पूर्व रेलवे ने श्रद्धालुओं और यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और परिचालन से जुड़ी नवीनतम जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से जरूर जांच लें।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ओडिशा से जमशेदपुर आ रहा था 11 किलो गांजा!, 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

गोड्डा में क्वार्टर चोरी का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार ; माइक्रोवेव, गैस सिलेंडर समेत सामान बरामद







