रांची में अब नहीं चलेंगे मनमाने केबल, बिजली खंभों पर तार लगाने के लिए लेना होगा परमिशन
रांची में बिजली खंभों पर टेलीकॉम और केबल तार लगाने के लिए अब अनुमति जरूरी होगी। तार 12 फीट से अधिक ऊंचाई पर रखने और कंपनी टैग लगाने का नियम लागू होगा।

Ranchi: बिजली के खंभों पर बेतरतीब तरीके से लटक रहे टेलीकॉम और केबल के तारों को लेकर अब बिजली विभाग सख्त होने जा रहा है। रांची एरिया बोर्ड के GM मनमोहन कुमार ने साफ कर दिया है कि बिजली के खंभों से गुजरने वाले सभी टेलीकॉम और केबल वायर को जमीन से 12 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर रखना होगा। साथ ही हर तार पर संबंधित कंपनी का टैग भी लगाना अनिवार्य होगा।
400-500 खंभों की परमिशन, हजारों पर तार नहीं चलेगा
GM मनमोहन कुमार ने कहा कि कई टेलीकॉम कंपनियां कुछ चुनिंदा खंभों से तार ले जाने की अनुमति लेती हैं, लेकिन इसके बाद बड़ी संख्या में दूसरे खंभों पर भी अपने केबल बिछा देती हैं। उन्होंने साफ कहा कि अब ऐसा नहीं चलेगा।
कंपनियों को जितने खंभों से तार ले जाना है, उसके लिए पहले से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही उन खंभों पर केबल लगाने की इजाजत होगी।
हर तार पर लगाना होगा कंपनी का नाम
अब बिजली के खंभों पर लगे केबल को पहचानना भी आसान होगा। कंपनियों को अपने सभी तारों पर कंपनी का टैग लगाना होगा। इससे यह पता चल सकेगा कि कौन सा तार किस कंपनी का है।
बिजली विभाग का कहना है कि बिना टैग वाले तारों की पहचान करना मुश्किल होता है। ऐसे में आगे होने वाली कार्रवाई में कंपनी की जिम्मेदारी तय करने में भी परेशानी आती है।
पुरुलिया रोड पर बिखरे तार किए गए व्यवस्थित
GM ने बताया कि पुरुलिया रोड में सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से पड़े तारों को लेकर खबर सामने आने के बाद बिजली और टेलीकॉम विभाग के अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की। मौके पर पड़े तारों को व्यवस्थित किया गया और उन्हें निर्धारित ऊंचाई पर किया गया।
अगले सप्ताह से फिर शुरू होगा अभियान
मनमोहन कुमार ने कहा कि कंपनियों को अपने तारों को जल्द से जल्द वैध कराना होगा। अगर कंपनियों ने नियमों का पालन नहीं किया, तो अगले सप्ताह से दोबारा अभियान चलाकर अवैध इंटरनेट और केबल वायर हटाए जाएंगे।
कंपनियों को अपने क्षेत्रीय पदाधिकारी से संपर्क कर यह जानकारी देनी होगी कि उनके तार कितने बिजली खंभों से गुजर रहे हैं। इसके लिए जरूरी अनुमति लेनी होगी और हर केबल पर कंपनी का टैग भी लगाना होगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

CGL परीक्षा धांधली में CID का बड़ा एक्शन!, हजारीबाग के पौता गांव से दो सगे भाई गिरफ्तार

धनबाद : बंद दुकान में अचानक भड़की आग, देखते ही देखते दो दुकानें हुईं खाक







