CGL परीक्षा धांधली में CID का बड़ा एक्शन!, हजारीबाग के पौता गांव से दो सगे भाई गिरफ्तार
JSSC CGL परीक्षा धांधली की जांच में CID ने हजारीबाग के पौता गांव से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ जारी है और कथित परीक्षा सिंडिकेट की जांच चल रही है।

Hazaribagh: झारखंड में सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी (CID) की विशेष टीम को हजारीबाग में बड़ी सफलता मिली है। सीआईडी ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पौता गांव में कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लाल यादव और प्रदीप यादव के रूप में की गई है।
पहले हुई थी पूछताछ और आवास पर चली थी कई घंटों तक छापेमारी
जानकारी के मुताबिक, झारखंड सीजीएल (JSSC CGL) समेत विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली की कड़ियों को जोड़ते हुए CID की टीम पहले भी दोनों भाइयों से पूछताछ कर चुकी थी। जांच की कड़ियां आगे बढ़ने पर जांच एजेंसी ने कुछ दिन पूर्व पौता गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर कई घंटों तक सघन छापेमारी की थी। इस रेड के दौरान टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अहम जानकारियां हाथ लगी थीं, जिसके आधार पर दोनों की गिरफ्तारी की गई।
अन्य कड़ियों और सिंडिकेट से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी CID
गिरफ्तारी के बाद CIDकी टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि परीक्षा में अनियमितता और संभावित पेपर लीक सिंडिकेट में दोनों की क्या भूमिका थी और इनके संपर्क में कौन-कौन से बड़े दलाल या परीक्षार्थी शामिल थे।
परीक्षा धांधली जांच में अहम मोड़, विस्तृत खुलासे का इंतजार
झारखंड में CGL परीक्षा सहित अन्य सरकारी भर्ती परीक्षाओं में धांधली का मामला लंबे समय से सुर्खियों में है और इसे लेकर लगातार आंदोलन व सियासत गरमाई रही है। ऐसे में CID की इस कार्रवाई को जांच की दिशा में एक बहुत बड़ा और निर्णायक कदम माना जा रहा है। हालांकि, आरोपियों के खिलाफ मिले पुख्ता साक्ष्यों और उनकी वास्तविक संलिप्तता को लेकर जांच एजेंसी की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान आना अभी बाकी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बंदूकें खामोश हुईं पर स्कूलों की छतें जर्जर, नक्सलमुक्त होकर भी विकास को तरस रहा पश्चिमी सिंहभूम का बोयपाईसन गांव!

बच्चों के हाथ में हो किताब, नशे से रहें दूर!, बिरहोर परिवारों के बीच पहुंची हजारीबाग पुलिस की पाठशाला, बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर







