अररिया: आपसी विवाद में युवक का सर धड़ से अलग कर खड़ा रहा हत्यारा, भीड़ ने की बेरहमी से धुनाई
अररिया में अपराध चरम पर है. मामूली विवाद में युवक की बीच बाजार सर धड़ से अलग कर हत्या कर दी गई, निर्मम हत्या करने के बाद हत्यारा युवक वहीं हाथ में हथियार लिए खड़ा रहा, और मोके पर मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे.

Bihar (Araria): बिहार के अररिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. जहां आपसी विवाद में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई. बीच बाजार में उसका सर धड़ से अलग कर दिया गया. मामला पिकअप ड्राइवर और स्थानीय दुकानदार के बीच हुए विवाद का बताया जा रहा है. मृतक की पहचान जोगबनी के अमोना वार्ड संख्या 21 निवासी अली हुसैन (42 साल) के रूप में हुई है.
आपसी विवाद में नृशंस हत्या को दिया अंजाम
अररिया जिले के फारबिसगंज में कृषि बाजार समिति के मेन गेट के पास दो युवकों के बीच जमकर कहासुनी हुई, जो उनका आपसी विवाद बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह सत्तू बेचने की जगह पर पिकअप लगाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. इसी विवाद में सत्तू बेचने वाले युवक ने पिकअप चालक अली हुसैन को पहले चाकू से गोद-गोद कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद सिर को धड़ से अलग कर सड़क पर रख दिया. यह देख मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.
हत्यारे की पीट-पीटकर हालत गंभीर
घटनास्थल पर मौजूद लोगों का गुस्सा सत्तू दुकानदार रवि चौहान पर जमकर फूट पड़ा. हत्यारे की पहचान रवि चौहान के रूप में हुई है जो कि फारबिसगंज का ही रहने वाला है. मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उसकी जमकर पिटाई की गई. जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घटनास्थल पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. इतना ही नहीं, आस-पास के लोगों के बीच डर का माहौल भी कायम हो गया है.
लोगों में गुस्सा व दहशत व्याप्त
मौजूद लोगों में दहशत और गुस्सा व्याप्त है. घटना को लेकर आगजनी और प्रदर्शन किए जा रहे हैं. वहीं पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद से इलाके में मातम रूपी शांति, साथ ही लोगों में डर का माहौल है. घटना कई सवाल भी खड़े करती है कि आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों के मन में कोई डर नहीं है- न प्रशासन का, न कानून का. वहीं सरकार जंगल राज खत्म होने का ढिंढोरा पीटती है, उस दावे का भी खंडन करती हैं ऐसी नृशंस घटनाएं.
रिपोर्ट: बिपुल विश्वास
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Muzaffarpur: 'घूसखोर' थानेदार पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तारी के डर से हुए फरार

गिरिडीह में आयुष हत्याकांड और जेवर कारोबारियों पर बढ़ते हमले को लेकर लोगों ने धनवार थाने का किया घेराव






