12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान, 18 जून को होगा मतदान
ECI द्वारा राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. राज्यसभा सदस्यता का कार्यकाल पूरा करने वालों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, अरूणाचाल प्रदेश से नबाम रेबिया और जीडीएस सुप्रीमो एच डी देवेगौड़ा शामिल हैं.

Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने तारीखों की घोषणा कर दी है. बता दें, आगामी 18 जून को देश के 12 राज्यों की कुल 26 सीटों पर चुनाव और उपचुनाव होने हैं. तमिलनाडु में सीवी षण्मुखम की सीट और महाराष्ट्र में सुनेत्रा अजित पवार की सीट पर उपचुनाव होंगे. जबकि अन्य 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव होने हैं.
राज्यसभा सदस्यता का कार्यकाल पूरा करने वालों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, अरूणाचाल प्रदेश से नबाम रेबिया और जीडीएस सुप्रीमो एच डी देवेगौड़ा शामिल हैं, वहीं रिटायरमेंट से खाली होने वाले सीटों में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और गुजरात के 4-4 जबकि मध्यप्रदेश से 3-3, झारखंड से 2 और अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, मेघायल से 1-1 सीट पर नियमित रुप से चुनाव होंगे.
राज्यसभा के इस चुनाव के लिए आगामी महीने 1 जून को अधिसूचना जारी होगी. इसके बाद 8 जून तक नामांकन और 18 जून को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. इसके बाद मतों की गिनती भी 18 जून को ही शाम में शुरू की जाएगी और देर रात तक चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.
इतिहास में पहली बार गुजरात से नहीं होगा कोई प्रतिनिधि
गुजरात की 4 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होना है वर्तमान में बीजेपी के पास 4 में से 3 सीट जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 1 सीट है. 18 जून को होने वाले राज्यसभा के इस चुनाव में सभी सीटें निर्विरोध होने की संभावना है. विधानसभा में संख्याबल के मुताबिक बीजेपी के हिस्से ही सभी 4 सीटों के आने की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसा होता है तो गुजरात के इतिहास में राज्यसभा में कांग्रेस का कोई भी प्रतिनिधि गुजरात से नहीं होगा.
कांग्रेस से शक्ति सिंह गोहिल का कार्यकाल खत्म हो रहा है इसके बाद अब गुजरात से राज्यसभा में कांग्रेस का एक भी सांसद नहीं होगा. बता दें, बीजेपी के पास अभी 162 विधायक हैं. इसके अलावा कांग्रेस के 12, समाजवादी पार्टी के 1, AAP से 4 और 1 विधायक AAP से निष्कासित हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

UPSC ने जारी किया साल 2027 का एग्जाम शेड्यूल, जानें कब होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा

देशभर में दवा दुकानदारों की हड़ताल: ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी डिस्काउंट के खिलाफ AIOCD का विरोध







