स्कॉलरशिप नहीं मिलने पर ई-कल्याण विभाग का घेराव करने पहुंचे आक्रोशित छात्र
ई-कल्याण विभागीय कार्यालय का घेराव करने पहुंचे आक्रोशित छात्रों का कहना है कि ई-कल्याण ने पिछले डेढ़ साल से स्कॉलरशिप का भुगतान नहीं किया है जिससे वे लंबे समय से फीस भी नहीं भर पाए है इस वजह से शिक्षण संस्थानों में उनके साथ प्रताड़ना भी हो रही है.

Naxatra News Hindi
Ranchi: झारखंड में छात्रों को पिछले डेढ़ सालों से ई-कल्याण स्कॉलरशिप का भुगतान नहीं किया गया है जिसके कारण उन्हें अपने शिक्षण संस्थाओं में प्रताड़ना सहना पड़ रहा है. इस बीच ई-कल्याण विभाग के रवैये से परेशान सैंकड़ों छात्रों का समूह विभागीय कार्यालय पहुंचा. जहां कार्यालय के घेराव करते हुए छात्रों ने जमकर सरकार और संबंधित मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की.
इस दौरान उन्होंने सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि उनके खाते में स्कॉलरशिप की राशि भुगतान कर दिया जाए. छात्रों का कहना है कि ई-कल्याण से मिलने वाली छात्रवृत्ति से वे स्कूल और कॉलेज की फीस भरते थे लेकिन स्कॉलरशिप नहीं मिलने की वजह से वे पिछले लंबे समय से फीस भी नहीं भर पा रहे हैं जिसके कारण उनके साथ स्कूल-कॉलेजों में प्रताड़ना हो रही है.
छात्रों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि उनके खाते में विभाग द्वारा जल्द ई-कल्याण की राशि जारी कर दी जाए. जिससे वे अपने स्कूल-कॉलेजों में फीस का भुगतान कर पाए और उन्हें स्कूल-कॉलेज की तरफ से किसी तरह की कोई प्रताड़ना का सामना न करने पड़े. और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हों.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









