MP के रीवा में 2 जैन साध्वी की मौत के बाद गिरिडीह और सरिया में आक्रोश, DC और SDM को सौंपा गया ज्ञापन
गिरिडीह में जैन समाज के लोगों को सड़क पर उतरकर मौन जुलूस निकाला. उन्होंने मध्य प्रदेश के रीवा में पदयात्रा के दौरान 2 जैन साध्वियों की सड़क हादसे में मौत की घटना का विरोध करते हुए जिला डीसी और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा.

Giridih/ Jharkhand: मध्य प्रदेश के रीवा में पदयात्रा के दौरान 2 जैन साध्वियों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी जिसके बाद इधर, झारखंड के गिरिडीह और सरिया में जैन समाज के लोगों में आक्रोश है, समाज के लोगों को सड़क पर उतरकर मौन जुलूस निकाला और इस हादसे पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए डीसी रामनिवास यादव और सरिया एसडीएम को ज्ञापन सौंपा. मौक पर महिलाओं ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जैन साध्वी पदयात्रा करते हुए ही भारत भ्रमण करती है. ऐसे में उन्हें सुरक्षा मिलना चाहिए.

वहीं जुलुस के दौरान जैन समाज के प्रमुख अशोक जैन और हेमलता सेठी ने कहा कि जो जैन समाज पूरे विश्व को अहिंसा परमो धर्म का संदेश देता है, उसी समाज की साध्वियों को कुचलकर मार दिया गया, यह बेहद अफसोसजनक है. साधु-संत किसी एक समाज के नहीं, बल्कि सर्वसमाज के होते हैं जो सभी को संदेश देते हैं.
अशोक जैन ने कहा कि सरकार को इस पर उचित निर्णय लेना चाहिए कि जब भी जैन समाज के साध्वी पदयात्रा करें, तो उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराए. जैन समाज द्वारा निकाले गए मौन जुलूस में समाज के लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान मौके पर अजय जैन, अविनाश सेट्टी, विजय सेठी समेत जैन समाज के कई लोगों ने हिस्सा लिया.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू/संतोष तरवे
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के ग्रामीण इलाकों के नजदीक देखा गया हाथियों का झुंड, ड्रोन कैमरे का फुटेज किया गया जारी

रांची में युवती के साथ शर्मनाक हरकत करते पकड़ा गया सेना का जवान, चढ़ा पुलिस के हत्थे







