Ranchi में अज्ञात युवक की पत्थर कूचकर हत्या, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी
मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली.मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: राजधानी रांची में एक युवक की पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या कर की गई है. इतना ही नहीं हत्या के बाद युवक के शव पर पेट्रोल छिड़कर उसे जलाया भी गया है. आपको बता दें, यह पूरा मामला जिले के एयरपोर्ट थाना इलाके स्थित टोनको तालाब के पास का है. जहां युवक का शव मिला है.
इधर, इस मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली.मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है ऐसे में पुलिस मृतक युवक की पहचान करने की कोशिश और इस पूरे मामले में जांच पड़ताल करने में जुट गई है. वहीं इलाके में अज्ञात युवक का शव मिलने से लोगों के बीच सनसनी फैल गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






