गोला के पूरबडीह में अखंड हरी कीर्तन: भव्य कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ
गोला प्रखंड के पूरबडीह में आयोजित पांच दिवसीय अखंड हरी कीर्तन के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. मांडू विधायक तिवारी महतो ने बतौर मुख्य अतिथि यात्रा को रवाना किया. भेड़ा नदी से जल भरकर श्रद्धालु भक्तिमय जयघोष के साथ आयोजन स्थल पहुंचे.

Jharkhand (Ramgarh): गोला प्रखंड के पूरबडीह गांव में पांच दिवसीय अखंड हरी कीर्तन के उपलक्ष्य में रविवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गई. इस अवसर पर मांडू विधायक तिवारी महतो मुख्य अतिथि और आजसू पार्टी के प्रखंड सचिव नित्यानंद महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. आयोजन समिति ने अतिथियों का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया.
विधायक तिवारी महतो ने कलश यात्रा को रवाना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं. सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भेड़ा नदी पहुंचे, जहां से पवित्र जल भरकर और विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए वापस पूरबडीह पहुंचे. पूरे क्षेत्र में 'हरि बोल' के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया.
आयोजन समिति के अनुसार, यह अखंड हरी कीर्तन 29 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें निरंतर भजन-कीर्तन और अनुष्ठान होंगे. कलश यात्रा में मुखिया अलका महतो, उपमुखिया फूल कुमारी, अध्यक्ष राधा विनोद प्रजापति, विक्की कुसवाहा और सचिव राम श्रीकांत महली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गढ़वाः अलकतरा घोटाला में सजा होने के भय से मानसिक संतुलन खो चुके हैं विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी: JMM

SIR को लेकर Giridih Congress का मधुबन में प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यकर्ता रहें सतर्क, कट न पाए एक भी वोटर का नाम







