दोस्त से विवाद के बाद युवक ने काट लिया गला, हालत गंभीर, PMCH रेफर
जहानाबाद में 18 वर्षीय युवक द्वारा गला काटकर आत्महत्या के प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.


BIHAR (JAHANABAD) : जहानाबाद जिले के श्याम नगर मोहल्ले में शनिवार को एक 18 वर्षीय युवक द्वारा गला काटकर आत्महत्या के प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.
दोस्त से विवाद के बाद काट लिया गला
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान संजय साव के पुत्र करण कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि करण का अपने एक दोस्त से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसी विवाद के बाद गुस्से में आकर उसने धारदार हथियार से अपना गला काट लिया.
स्मैक बेचने से रोकने पर हुई थी मारपीट
घायल युवक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि मोहल्ले के कुछ युवक स्मैक की बिक्री करते हैं. करण ने उन्हें इस अवैध गतिविधि से मना किया था, जिसके बाद उन युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी. परिजनों का कहना है कि इसी घटना से मानसिक रूप से आहत होकर करण ने आत्महत्या का प्रयास किया. परिजनों ने बताया कि जैसे ही उन्होंने करण को यह कदम उठाते देखा, तुरंत उसे पकड़ लिया. हालांकि तब तक उसके गले का कुछ हिस्सा कट चुका था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
दोस्त से विवाद या कोई अन्य कारण, पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आत्महत्या का प्रयास दोस्त से विवाद के कारण किया गया या इसके पीछे कोई अन्य पारिवारिक अथवा सामाजिक कारण है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.
रिपोर्ट : बरुण कुमार

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नवादा में झारखंड से आई बारात का स्वागत मिठाइयों से नहीं, लाठी-डंडों और लोहे के रॉड से

कटिहार में बुजुर्ग महिला की मौत का खुलासा, 75 वर्षीय पति ही निकला पत्नी का हत्यारा






