गिरिडीह के गांडेय और हीरोडीह के पत्थर खदानों में प्रशासनिक कार्रवाई, कई मशीनें जब्त, 4 गिरफ्तार
जिला खनन विभाग को इसकी जानकारी पहले भी नहीं था, या सब जानकारी के बाद भी खनन विभाग ने अब तक कोई कारवाई नहीं किया. लेकिन पिछले 24 घंटे में जिले के दो स्थानों पर अवैध पत्थर खदान पर कार्रवाई किया गया.

Giridih / Jharkhand: गिरिडीह में अवैध रूप से बड़े पैमाने पर पत्थर खदान संचालित है. गिरिडीह के जिला खनन विभाग को इसकी जानकारी पहले भी नहीं था, या सब जानकारी के बाद भी खनन विभाग ने अब तक कोई कारवाई नहीं किया. लेकिन पिछले 24 घंटे में जिले के दो स्थानों पर अवैध पत्थर खदान पर कार्रवाई किया गया.
हीरोडीह थाना इलाके के किस्गो में बड़े स्तर पर अवैध खदान संचालित था. इस दौरान एसडीएम अनिमेष रंजन के निर्देश पर सीओ ने किसगो के पत्थर खदान पर छापेमारी किया गया. इस दौरान पत्थरों का बड़ा स्टॉक जब्त किया गया. जबकि कई उपकरण जब्त किए गए. इस दौरान चार आरोपियों को दबोचा गया.

गिरफ्तार आरोपियों में कोडरमा के राजा सिंह उर्फ राज रंजन सिंह, हीरोडीह थाना के किस्गो निवासी मोहन सिंह उर्फ मदन मोहन सिंह, हीरोडीह के ही किस्गो गांव के रघु पासवान और अमझरा निवासी मुन्ना बास्के शामिल है. जानकारी के अनुसार चारो काफी महीनों से बगैर लीज के ही पत्थर खदान संचालित कर रहे थे. अवैध रूप से विस्फोट कर पत्थर का स्टॉक भी का रहे थे. लिहाजा, चारो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
इधर दूसरी बड़ी कार्रवाई जिले के गांडेय थाना इलाके के कर्माटांड़ गांव के अवैध खदान में हुआ. जहां सीओ मोहम्मद हुसैन के नेतृत्व में छापेमारी किया गया. कार्रवाई के दौरान जानकारी मिली कि कर्माटांड़ का अवैध खदान को कोडरमा के ही अंकित सिंह समेत अन्य लोगों के द्वारा बगैर लीज के संचालित किया जा रहा है.

कार्रवाई के दौरान खदान से दो ट्रैक्टर के साथ कंप्रेशर मशीन और एक पोकलेन बरामद किया गया. वही कारवाई के बाद सीओ के आवेदन पर अंकित सिंह समेत ट्रैक्टर चालक और पोकलेन मशीन के मालिक के खिलाफ गैर जमानतीय धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. हालांकि अभी सारे आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू / मोहम्मद इम्तियाज
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में बेमौसम बरसात ने ढाया कहर: आंधी-बारिश से ईस्ट जेल रोड पर गिरा पेड़, कार सवार युवक घायल

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट







