गिरिडीह-कोडरमा रेलखंड में ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान, मामले की जांच में जुटी पुलिस
गिरिडीह-कोडरमा रेलखंड में मंगलवार सुबह रेल ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला. आशंका जताई जा रही है कि युवक ने चलती ट्रेन से सामने कूदकर अपनी जान दी है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है.

Giridih: गिरिडीह के पचम्बा थाना इलाके के हरीचक में मंगलवार की सुबह पटरी पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई है. युवक की पहचान प्रकाश दास (30 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक ने गिरिडीह-कोडरमा रेलखंड में चलती ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी है. इधर इस घटना की जानकारी पाकर मृतक के पिता तूपलाल दास और पत्नी अपने बच्चों के साथ मौके पर पहुंचे. जहां उन्होंने देखा कि प्रकाश का शव पटरी पर पड़ा है.
वहीं इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई जिसके बाद घटनास्थल पर पचम्बा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल करने में जुट गई है. युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान क्यों दी है इसके कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है. इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है हालांकि चर्चा है कि घर में संपत्ति बंटवारे को लेकर कुछ विवाद हुआ था और इसी से नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया है. प्रकाश की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सरायकेला में बेखौफ अपराधियों ने की फायरिंग, पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद

झारखंड में आज और कल ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी






