Ranchi रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन के सामने महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत
रांची रेलवे स्टेशन में एक महिला ने स्टेशन में प्रवेश करते ही चलती ट्रेन के सामने छलांग लगा दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, वहीं इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Ranchi News. राजधानी रांची में सोमवार (9 मार्च 2026) देर रात दिल को दहला देने वाली एक घटना घटी है जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. बता दें, यह पूरा मामला राजधानी के रांची रेलवे स्टेशन का है जहां एक महिला ने रेलवे स्टेशन में प्रवेश करते ही चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है. वहीं इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला ने प्लेटफॉर्म पर आते ही अचानक हटिया से हावड़ा जाने वाली क्रियायोगा एक्सप्रेस ट्रेन (गाड़ी नंबर- 18616) के सामने छलांग लगा दी. दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी यात्री प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आने का इंतजार कर रहे थे. इस बीच हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन अपने नियमति समय पर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कर रही थी तभी अचानक एक महिला ने न तो आव देखा, न ताव...और वह चलती ट्रेन के सामने कूद गई. इस दौरान महिला की ट्रेन से इतनी जबरदस्त टक्कर हुई कि मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया.
इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के अधिकारी पहुंचे और उन्होंने शव को पटरी से उठाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. मृतक महिला की अबतक पहचान नहीं हो पाई है फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है जिससे घटना की सूचना उसके परिजनों को दी जा सके. मामले में रेलवे स्टेशन में लगे सीसीटीवी फुजेट खंगाली जा रही है जिससे मामले और घटनाक्रम को समझा जा सके. हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच में जांच पड़ताल में लग गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






