गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार कर्तव्य पथ पर दिखेगी भारतीय सिनेमा की झांकी ! संजय लीला भंसाली करेंगे री-प्रजेंट
गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर इस बार कर्तव्य पथ पर भारतीय सिनेमा जगत की झांकी देखने को मिलेगी. यह गणतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार होगा. जहां हिन्दी सिनेमा के सफर और उसकी विरासत को दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.

Republic Day 2026: भारतीय सिनेमा जगत के लिए वर्ष 2026 बेहद ही खास और ऐतिहासिक होने वाला है. क्योंकि गणतंत्र भारत में पहली बार दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की भव्यता देखने को मिलेगी. गणतंत्र दिवस के इस ऐतिहासिक मौके पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व हिन्दी सिनेमा के दिग्गज फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली करेंगे. जबकि, ऑस्कर विजेता म्यूजिशियन MM कीरावनी ''वंदे मातरम'' की नई धुन पेश करेंगे.
जानकारी के मुताबिक, फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली 'भारतीय फिल्म इंडस्ट्री' की एक खास झांकी प्रस्तुत करेंगे. यह झांकी लोगों के समक्ष भारतीय सिनेमा के सफर और उसकी विरासत को पेश करेगी. बता दें, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से तैयार की गई यह झांकी भारतीय सिनेमा के सफर और उनकी कलात्मक का जश्न मनाते नजर आएगी.
कर्तव्य पथ पर री - प्रेजेंट करेंगे संजय लीला भंसाली
मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भारतीय सिनेमा को एक नई पहचान दिलाने वाले हिन्दी सिनेमा जगत के दिग्गज फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली से बेहतर कोई और विकल्प इस पल के लिए नहीं हो सकता था. गणतंत्र भारत के इतिहास में यह पहली बार है जब सीधे तौर पर सिनेमा की विरासत को कोई फिल्म डायरेक्टर परेड में पेश करने वाला है. हालांकि इस खबर पर अब तक फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.
कीरावनी की सुनाई देगी एक विशेष धुन
आपको बता दें, देश के गणतंत्र दिवस 2026 के लिए इससे पहले यह खबर आ चुकी है कि ऑस्कर विजेता म्यूजिशियन एमएम कीरावनी द्वारा 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष धुन तैयार की गई है. जिसमें पूरे देश से करीब 2,500 कलाकारों द्वारा कर्तव्य पथ शानदार प्रस्तुति पर दी जाएगी.
भंसाली ने अब तक जीते 7 नेशनल अवॉर्ड्स
आपको बता दें, हिन्दी सिनेमा जगत में भव्य फिल्मों और बारीक कलाकारी के लिए दिग्गज फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली को जाना जाता है. संजय लीला भंसाली केवल एक फिल्म डायरेक्टर ही नहीं, बल्कि एक सफल प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर के साथ म्यूजिक कंपोजर भी हैं. साल 1996 में उन्होंने 'खामोशी: द म्यूजिकल' से अपने करियर की शुरुआत की. भंसाली को 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' जैसी फिल्मों से असली पहचान मिली. उन्हें अब तक 7 नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स और 2015 में पद्म श्री पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है. आप उनकी काबिलियत का अंदाजा इसी बात से लगा सकते है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'महाकुंभ गर्ल' मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से रचाई शादी, सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीरें

Badshah का 'Tateeree' बना विवाद की वजह, हरियाणा हाई कोर्ट ने पेश होने के दिए आदेश







