Happy Friendship Day: हर मुश्किल में जो साथ खड़ा रहे, वही है असली दोस्त जो हर हाल में कहे- मैं हूं ना
दोस्त वही... जो आपकी हंसी की वजह भी जानता हो और आपकी खामोशी का मतलब भी समझता हो। मुश्किल वक्त में बिना बुलाए साथ खड़ा हो जाए और कामयाबी मिलने पर सबसे ज्यादा खुश हो... यही होती है सच्ची दोस्ती।


Friendship Day 2026 : पैसा, शोहरत और दौलत सब अपनी जगह है... लेकिन जिंदगी की सबसे बड़ी कमाई अगर कोई है, तो वह है एक सच्चा दोस्त। वही दोस्त जो आपकी हंसी में सबसे जोर से हंसता है और मुश्किल वक्त में बिना बुलाए आपके दरवाजे पर खड़ा मिल जाता है।
आज फ्रेंडशिप डे है। हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाने वाला यह दिन उन दोस्तों को समर्पित है, जिन्होंने जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव में हमारा साथ निभाया। दोस्ती वह रिश्ता है, जो न खून से जुड़ा होता है और न किसी मजबूरी से... यह सिर्फ भरोसे, अपनापन और दिल से दिल के जुड़ाव पर टिका होता है। दोस्त वही... जो आपकी हंसी की वजह भी जानता हो और आपकी खामोशी का मतलब भी समझता हो। मुश्किल वक्त में बिना बुलाए साथ खड़ा हो जाए और कामयाबी मिलने पर सबसे ज्यादा खुश हो... यही होती है सच्ची दोस्ती। अगर दोस्ती की बात हो और बॉलीवुड का जिक्र न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। 'तेरा यार हूं मैं' जैसे गाने आज भी दोस्ती की सबसे मजबूत पहचान बने हुए हैं। यह गीत भरोसे, अपनापन और हर हाल में साथ निभाने के वादे को बखूबी बयां करता है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









