बड़वानी में एक बेटे ने दिनदहाड़े अपने पिता को मारी गोली, खून से लथपथ मौके पर हो गई मौत
संपत्ति को लेकर विवाद इस कदर बेटे की जहन में छा गया कि उसने अपने की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना मध्यप्रदेश के बड़वानी की है. घर की संपत्ति और पैसे की लालच 32 साल के चंदन में ऐसी हावी हो गई कि वह अपने पिता का हत्यारा बन गया.

Barwani/MP (Report By - Ashok Soni): मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में रुपयों के लालच में बेटे ने पिता को जान से मार डाला. आरोपी ने बेरहमी से दिन दहाड़े अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.
पुलिस के अनुसार, ग्राम पिछोड़ी निवासी 32 वर्षीय चंदन बडोले का अपने पिता जगन बडोले (58 वर्ष) के साथ रुपये और संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था. बेटे की मानसिकता ऐसी कि संपत्ति के इस विवाद में उसने पिता की हत्या करने की ठान ली. विवाद के दौरान चंदन ने अपने पिता के सिर में गोली मार दी, जिससे जगन बडोले की मौके पर ही मृत्यु हो गई.
बड़वानी थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने आरोपी चंदन बडोले के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस द्वारा हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और घटना के पीछे के कारणों की गहनता से विवेचना की जा रही है. साथ ही पुलिस फरार आरोपी बेटे की तलाश में जुट गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

World Sickle Cell Day पर राष्ट्रपति मुर्मू का आज ओंकारेश्वर दौरा, अभियान की देखेंगी प्रगति

NEET Re-Exam 2026: छात्रों के लिए रेलवे का बड़ा इंतजाम, इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन







