अटारी बॉर्डर पर A. R. Rahman का विशेष कार्यक्रम
BSF जवानों को सम्मान देने पहुंचेंगे A. R. Rahman, ‘मैं वापस आऊंगा’ की टीम भी होगी शामिल

भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अटारी बॉर्डर पर रविवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में ऑस्कर और ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार A. R. Rahman Border Security Force (BSF) के जवानों के सम्मान में “Jai Ho – A Tribute to the Bravehearts” कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे। यह आयोजन आने वाली फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की टीम द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम 7 जून को शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक अटारी बॉर्डर स्थित JCP Stadium में होने वाली प्रसिद्ध Beating Retreat Ceremony के दौरान आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवानों के साहस और समर्पण को सम्मान देना है। इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली, अभिनेता वेदांग रैना तथा गायक मोहित चौहान, पूजा तिवारी और नरगिस भी शामिल रहेंगे।
फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ, नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना प्रमुख भूमिकाओं में देखेंगें। फिल्म की कहानी प्रेम, बिछड़न और यादों को विभाजन के माहौल में प्रस्तुत करती है। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में ए.आर. रहमान, इम्तियाज अली और गीतकार इरशाद कामिल की मशहूर तिकड़ी एक बार फिर साथ आई है। इससे पहले यह टीम रॉकस्टार, तमाशा और अमर सिंह चमकीला जैसी फिल्मों में यादगार संगीत दे चुकी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में “चंपारण ड्रामा एंड शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल” का भव्य समापन, मनोज सिंह टाइगर के एकल नाटक ने बांधा समां

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर







