मध्यप्रदेश में इंदौर से ग्वालियर जा रही इंटरसिटी बस में लगी भीषण आग, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत
MP के शाजापुर में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर इंदौर से ग्वालियर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस बस में देर रात अचानक भीषण आग लगी. जिसमें शिवपुरी का रहने वाला एक 4 साल के बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गई.

Shajapur / Madhya Pradesh (Report By- Ashok Soni): मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से एक ऐसा दर्दनाक हादसा सामने आया है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी. बता दें, शाजापुर में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे 52 पर शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे इंदौर से ग्वालियर जा रही एक इंटरसिटी बस में भीषण आग लग गई. जिसमें जिंदा जलकर 4 साल के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई. मृतक बच्चे का नाम अनय जैन था जो शिवपुरी का रहने वाला था. आग बुझने के बाद बस के भीतर से अनय का कंकाल मिला है. उसका पूरा शरीर आग की लपटों से जल गया है. इधर, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

घटना के समय बस में कुल 50 यात्री सवार थे. यह हादसा शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे के आसपास हुआ. बताया जा रहा है कि देर रात बस आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर स्थित होटल जैन पथ पर चाय-नाश्ते के लिए रुकी थी. इस दौरान कई यात्री बस से नीचे उतरे थे जबकि कई लोग बस में ही बैठे हुए थे. इसी बीच बस के बोनट से धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. यात्रियों के मुताबिक, बस में आग लगने से पहले उन्हें वायर के जलने की बदबू आ रही थी जिसकी शिकायत उन्होंने बस के ड्राइवर से भी की गई थी लेकिन ड्राइवर ने इसपर ध्यान नहीं दिया.
मेरा भविष्य जल गया- मृतक के पिता
मृतक बच्चे के पिता अभिषेक जैन ने रोते हुए कहा कि ''मेरा भविष्य जल गया, मेरा बच्चा चला गया'' उन्होंने कहा कि बस में आग लगते ही मौके से ड्राइवर और कंडक्टरल मौके से भाग गए. किसी ने फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना नहीं दी बल्कि उन्होंने खुद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी. लेकिन टीम भी करीब आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची. और शुरुआती में वाहन में भी पानी नहीं था. उन्होंने मीडिया कर्मियों से अपील करते हुए कहा ऐसी घटना किसी और के बच्चे के साथ न घटे.

अभिषेक जैन ने कहा कि आग की खबर मिलते ही बस में लोगों को बीच अफरा तफरी मच गई. जिससे उसका बच्चा बस में ही फंस कर रह गया और जिंदा जलकर मर गया. उन्होंने रोते हुए कहा बस में न तो आपातकालीन गेट था और न ही कोई अग्निशमन यंत्र. करीब दो घंटे बाद आग बुझाने के बाद जेसीबी की मदद से बच्चे का शव सीट के नीचे से बाहर निकाला गया. जो पूरी तरह जलकर कंकाल बन गया था.
वहीं, बस के अन्य यात्रियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि आगलगी के दौरान बस का गेट तक सही से नहीं खुल रहा था. जिससे लोगों में भगदड़ की स्थिति बन गई. कई लोगों का सामान भी जलकर राख हो गया है. इधर, इस घटना के संबंध में तराना थाना प्रभारी रामचरण भदौरिया ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस बस में आग लगने से 4 साल के बच्चे की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि बाकी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

PM मोदी की UAE यात्रा: भारत-यूएई के रक्षा और ऊर्जा संबंध होंगे और मजबूत !

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, कथित मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी गिरफ्तार







