MP: इंदौर के तीन इमली चौराहे के पास डिपो में खड़ी बस में लगी भीषण आग, 5 बसें जलकर खाक
MP में इंदौर के नवलखा इलाके में बस डिपो में अचानक भीषण आग लग गई, जहां 5 बसें जलकर खाक हो गई है. आगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की दो दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

Indore / Madhya Pradesh (Report By- Ashok Soni): मध्य प्रदेश के इंदौर में तीन इमली चौराहे के पास डिपो में खड़ी बस में भीषण आग लग गई. जिसकी चपेट में आने से 5 बसें जलकर खाक हो गई है. बता दें, आगलगी की यह घटना नवलखा क्षेत्र स्थित एक निजी पार्किंग और रिपेयरिंग यार्ड की है. इस घटना के दौरान मौके से सिलेंडर फटने की भी आवाजें आई. जिससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

इधर, आगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया. इस हादसे में किसी तरह की कोई जान माल की क्षति की खबर सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि तीन इमली चौराहे के पास डिपो में कई बसें खड़ी थी, जिसमें से एक बस में सुबह रिपेयरिंग का काम चल रहा था. लेकिन इस बीच वेल्डिंग के दौरान अचानक बस में आग लग गई. जो देखते ही देखते एक के बाद एक कुल 5 बसें आग की चपेट में आ गई.

इस घटना के बाद मौके पर खड़ी अन्य बसों को आनन-फानन में वहां से बाहर सुरक्षित निकाला गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चौराहे के पास कई प्रायवेट बस संचालकों ने ऑफिस और बस स्टैंड बना रखा है जो रिहायशी इलाके से सटा है. आग की इस घटना के बाद लोगों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा.
वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पार्षद मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि रिहायशी इलाके होने के कारण निजी बसों की पार्किंग और मरम्मत को लेकर यहां से कई बार पहले भी बसों को हटाने का मुद्दा उठा चुके हैं, लेकिन इसपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही. इस कारण यहां अक्सर किसी बड़े हादसे होने का खतरा बना रहता है. मौके पर पार्षद मनीष धरने पर बैठ गए. और उन्होंने कहा कि जबतक बसों को यहां से नहीं हटाई जाती है और कोई समाधान नहीं निकाला जाता है तब तक वे यहीं बैठे रहेंगे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रायसेन में AI के माध्यम से खनिज विभाग ने अवैध परिवहन पर कसी नकेल, कलेक्टर के निर्देश पर जारी हुए डिमांड नोट

कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रिलीज किए दो चीते







