फागुन मेले को लेकर गिरिडीह में धूमधाम से निकला भव्य निशान यात्रा, जय श्री श्याम के जयकारे से गूंजा वातावरण
श्याम सेवा समिति के तत्वाधान फागुन मेला महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ. तीन दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को शहर में निशान यात्रा निकाला गया. इस यात्रा में करीब 1300 की संख्या में भक्त शामिल हुए.

Giridih News: गिरिडीह में गुरुवार को तीन बाणधारी के नाम से प्रख्यात श्याम बाबा का निशान यात्रा धूमधाम से निकला गया. श्याम सेवा समिति के तत्वाधान फागुन मेला महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ. तीन दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को शहर में निशान यात्रा निकाला गया. इस यात्रा में करीब 1300 की संख्या में भक्त शामिल हुए.
भक्तों को झुमाने वाले भजन के बीच महिलाएं, पुरुष और युवक-युवतियां हाथों में निशान थामे यात्रा में शामिल हुए. मन में श्याम भक्ति की धुन और श्याम के प्रति भक्ति सभी श्याम भक्तों में देखने को मिला. यह यात्रा श्याम मंदिर से निकलकर खास चौक चौराहा से गुजरी, मौके पर भक्तों की भीड़ जय श्री श्याम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे.
चुनाव के बाद शहर के हालात को देखते हुए अर्धसैनिक बलों की जबरदस्त तैनाती का नजारा भी दिखा. अर्धसैनिक बलों की निगरानी में निशान यात्रा निकाला गया. लेकिन भक्तों में श्याम बाबा के प्रति उत्साह और भक्ति में कोई कमी नहीं दिखा. लिहाजा, भक्तों की टोली भजनों के रसवर्षा में झूमते हुए चल रही थीं. महिलाओं से लेकर पुरुष और युवा तक झूमते हुए दिखे. 
इधर श्याम सेवा समिति के सदस्य प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि गिरिडीह में बड़े उत्साह के साथ निशान यात्रा निकाला गया. करीब 1100 निशान लिए भक्तों की टोली निकली. शहर भ्रमण के बाद निशान यात्रा वापस श्याम मंदिर पहुंच कर समाप्त हुआ. जहां भक्तों ने श्याम बाबा को निशान अर्पित किया.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






