गिरिडीह में वार्ड 27 के बूथ 1 और 2 में दो उम्मीदवार के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट !
गिरिडीह में नगर निकाय चुनाव के बीच कई वार्ड से मारपीट और आपसी झड़प की खबर सामने आ रही है. अबर वार्ड 27 में 2 उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड़े है उन्होंने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की है.

Giridih News: गिरिडीह में निकाय चुनाव में छिटपुट हिंसा की घटना के बीच मतदान जारी है. निगम के वार्ड 27 और शहर के बुलाकी रोड के बूथ संख्या 1 और 2 में अचानक दो वार्ड पार्षद उम्मीदवार के समर्थक आपस में उलझ पड़े. दोनों के बीच मामूली पत्थरबाजी की घटना के दौरान जमकर मारपीट हुई. एक तरफ वार्ड पार्षद उम्मीदवार सह जेएमएम नेता रूमी बुलंद अख्तर थे, तो दूसरी तरफ भी जेएमएम नेता सह वार्ड पार्षद उम्मीदवार नौशाद अहमद चांद के समर्थक थे.
बोगस मतदान का एक दूसरे पर आरोप लगाकर उलझ पड़े. इस दौरान दोनों और से जमकर मारपीट हुई, तो महिला वोटरों में अफरातफरी मच गई. जमकर हुए मारपीट की सूचना के बाद सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत और एसडीपीओ जीतवहन और डीएसपी नीरज सिंह भी पुलिस जवानों के साथ आए और दोनों के समर्थकों पर लाठी चार्ज कर वहां से उन्हें भगाया.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






