सूरज बिहारी हत्याकांड का बदला लेने के लिए रची गई थी साजिश, शुभम कुशवाहा हत्याकांड का खुलासा!
पूर्णिया पुलिस ने शुभम कुशवाहा हत्याकांड की साजिश का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शुभम की हत्या के लिए ₹6 लाख की सुपारी दी गई थी। दो शूटर असम से गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं।


पूर्णिया: पूर्णिया की पुलिस टीम ने चर्चित शुभम कुशवाहा के हत्याकांड की साजिश का बड़ा खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार शुभम कुशवाहा की हत्या करवाने के लिए ₹6 लाख की सुपारी दी गई थी। आरोपी शूटरों को असम से गिरफ्तार कर लिया गया है।
SSP डॉक्टर शौर्य सुमन ने प्रेस वार्ता में खुलासा किया की नेवालाल चौक के पास हुई सूरज बिहारी की हत्या का बदला लेने के लिए यह पूरी साजिश बड़ी होशियारी से रची गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि सूरज बिहारी के भाई उदय बिहारी मैं ही शुभम कुशवाहा की हत्या के लिए आरोपियों को ₹6 लाख की सुपारी दी थी।
चार आरोपियों के पास से कई चीजे बरामद
पुलिस ने इस पूरे मामले में दो शूटर समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान इनके पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि मामले में दो और आरोपी अब भी भी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
शुभम और उनके मामा पर हुआ था हमला
गौरतलब है कि 24 जुलाई को नेवालाल चौक के पास 6 अपराधियों ने वार्ड पार्षद रेखा देवी के पुत्र शुभम कुशवाहा और उनके मामा सागर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हमले में शुभम और उनके मामा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार शुभम कुशवाहा पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों में दो मधेपुरा जिले के और दो पूर्णिया जिले के निवासी हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में और अहम जानकारी के खुलासे होने की संभावना है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बैरिकेड टूटा, वाटर कैनन चला, फिर बरसी लाठियां! पटना में प्रदर्शन पर PK का बड़ा बयान

‘मां दवा लेने गई थीं... अब तक नहीं लौटीं’, परिवार लगा रहा गुहार!







