झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, 8 लोग गंभीर रुप से झुलसे
झारखंड के अलग-अलग जिलों में वज्रपात की चेपट में आने से 5 लोगों की मौत हो हुई है. जबकि 8 लोग गंभीर रुप से झुलस गए हैं.

Thunderstorm warning: झारखंड में पिछले कई दिनों से प्रचंड गर्मी और हीटवेव का दंश झेल रहे लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी है. बारिश की वजह से राज्य के अधिकांश जिलों में अब तापमान में 5 से 9 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है. जिससे लोगों को धूप की तपिश और गर्मी में राहत मिली है. लेकिन दूसरी ओर राज्य में तेज आंधी, और गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने तबाही मचा कर रख दी है. इस प्रकृति आपदा ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कुल 5 लोगों की जान ले ली है. जबकि 8 लोगों को गंभीर रुप से झुलसकर घायल कर दिया है. बता दें, राज्य में 30 मई (शुक्रवार) को 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवा, आंधी और मेघ गर्जन के साथ हुई बारिश ने खूब तबाही मचाई है.
ठनका की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत
शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में आसमानी बिजली लोगों के लिए काल बनकर उनपर गिरी. इसकी चपेट में आने से कुल पांच लोगों ने राज्य के अलग-अलग जगहों से अपनी जान गंवाई हैं इनमें रांची के इटकी में 12 साल की एक बच्ची, धनबाद के राजगंज (चुंगी गांव) में एक महिला, गढ़वा के कांडी (गाड़ाखुर्द) में सोनमनिया देवी (45 वर्ष), मेराल के बानाजंघा में उदय सिंह (32 वर्ष) और बोकारो के पिंड्राजोरा में अमित कुमार महतो (21 वर्ष) की मौत हो गई. जबकि मृत बच्ची के माता-पिता, पलामू के नौडीहा में तीन लोग और कोडरमा की रहने वाली पूनम देवी समेत 8 लोग घायल हो गए है. इसके अलावा गिरिडीह के बेंगाबाद में एक बच्ची बेहोश हुई है.
तेज हवा, आंधी के साथ कल भी होगी बारिश
रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि UP (उत्तर प्रदेश) के उत्तर-पश्चिमी इलाके से लेकर ओडिशा के दक्षिणी तटीय भाग तक और दक्षिण बिहार से आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय क्षेत्र तक बनी लॉ प्रेशर (निम्न दबाव) का असर राज्य में दिखाई दे रहा है. यही वजह है राज्य में प्रचंड गर्मी और लू कमजोर पड़ रहा है साथ ही बारिश की गतिविधियां भी बढ़ रही है. उन्होंने बताया कि राज्य के अधिकाशं जिलों में रविवार को भी मौसम खराब रहेगा. विभाग ने अगले दो दिनों (आज और कल) के लिए तेज आंधी के साथ गरज-चमक, बारिश और कुछ स्थानों पर वज्रपात (ठनका) होने का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की पहल : गिरिडीह के सलैया स्टेशन रोड के चौड़ीकरण का रास्ता हुआ साफ

गिरिडीह के थाना प्रभारी को शॉर्टकट लेना पड़ा भारी, नदी में फंसी पुलिस की जीप







