गिरिडीह में जेवर कारोबारी से 3.70 लाख की लूट, फायरिंग करते हुआ भागे लूटेरे
देवरी थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने एक जेवर कारोबारी को पिस्तौल का भय दिखाकर लूट लिया।


Giridih: देवरी थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने एक जेवर कारोबारी को पिस्तौल का भय दिखाकर लूट लिया। पूरनाबथान के पास दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने चतरो बाजार के जेवर कारोबारी श्याम सुंदर स्वर्णकार को ओवरटेक कर रोका और उनके पास मौजूद करीब 3.60 लाख रुपये के जेवर और 10 हजार रुपये नकद से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
दुकान बंद कर घर लौट रहे थे कारोबारी
बताया गया कि श्याम सुंदर स्वर्णकार चतरो बाजार स्थित अपनी जेवर की दुकान बंद कर देवरी थाना क्षेत्र के जमडीहा स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पूरनाबथान के पास दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उनका पीछा किया और ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।
अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर कारोबारी को डराया और उनके पास मौजूद जेवर व नकदी से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद सभी अपराधी बाइक से फरार हो गए।
भागते समय अपराधियों ने की फायरिंग
जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होते समय अपराधियों ने एक राउंड फायरिंग भी की। गोली चलने की घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
लूटे गए सामान में करीब 3.60 लाख रुपये के महंगे जेवर और 10 हजार रुपये नकद बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही देवरी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।
फिलहाल किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में अपराधियों के संभावित ठिकानों और उनके भागने के रास्तों की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कोलकाता चप्पल खरीदने जा रहे रांची के दो चचेरे भाइयों की खड़गपुर में दर्दनाक मौत, 6 महीने की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया

20 अगस्त को रांची में बड़ा आंदोलन!, JPSC-JSSC छात्रों के CM आवास घेराव को लेकर पुलिस अलर्ट, 2,000 जवान होंगे तैनात







