मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्याज की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा 16 क्विंटल डोडाचूरा जब्त
मंदसौर लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी के लिए जाना जाता है. पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई के बावजूद तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर अवैध कारोबार को अंजाम देने का प्रयास करते रहे हैं.

Mandsaur, MP : मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले की सीतामऊ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एक हरियाणा पासिंग आयशर ट्रक से भारी मात्रा में डोडाचूरा बरामद किया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक में करीब 16 क्विंटल डोडाचूरा प्याज के कट्टों की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा था.
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है. इस सूचना पर सीतामऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चढ़ने से पहले ट्रक को रोका. तलाशी लेने पर प्याज के कट्टों के नीचे बड़ी मात्रा में डोडाचूरा छिपा हुआ मिला. पुलिस ने मौके से ट्रक जब्त कर लिया है और उसमें सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी पंजाब का निवासी बताया जा रहा है और आरोपी मंदसौर जिले का ही होना बताया गया है, पुलिस की गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है. पुलिस इस मामले में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और मादक पदार्थ की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी जुटा रही है.
बता दें कि मंदसौर लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी के लिए जाना जाता है. पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई के बावजूद तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर अवैध कारोबार को अंजाम देने का प्रयास करते रहे हैं. प्याज की आड़ में डोडाचूरा छिपाकर ले जाने का यह मामला भी तस्करों की ऐसी ही एक कोशिश का उदाहरण है, जिसे सीतामऊ पुलिस ने विफल कर दिया.
ट्रक को पकड़े कुछ घंटे का समय हो चुका है लेकिन फिलहाल मौके पर अभी भी पुलिस की कार्यवाही जारी है पुलिस द्वारा घटना स्थल पर ही डोडाचूरा ओर प्याज की तुलाई की जा रही है और पूरी कागजों कार्यवाही भी वीडियो ग्राफी की निगरानी में घटना स्थल पर की जा रही है.
(अशोक सोनी की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









