PM Modi के 12 साल : सरकार के 12 महत्वपूर्ण कदम, जिसने बटोरा जनता का विश्वास
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने 12 सालों का सफर तय कर लिया है. यहां इनके अहम कदमों में से एक रहे 12 ऐसे फैसलों का जिक्र किया गया है, जिससे आम जनता को असल मायने में लाभ पहुंचा.

PM Modi के 12 साल : सरकार के 12 महत्वपूर्ण कदम, जिसने बटोरा जनता का विश्वासप्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार साल 2014 में 10 जून के ही दिन सत्ता की शपथ ली थी. विपक्ष में रहकर भाजपा ने जो वायदे किए थे, उन्हें निभा पाने में बीजेपी कितनी सफल रही और वो कौन सी योजनाएं रहीं जिन्होंने सही मायने में जनता को फायदा पहुंचाया इसपर चर्चा करते हैं.
प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY)
बियौलियों के जरिए होने वाले भ्रष्टाचार को खत्म करने में इस योजना ने बहुत मदद की. इस योजना के अंतर्गत 50 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए. जिसके बाद जनता को सरकार द्वारा मिलने वाली सब्सिडी आदि की रकम सीधे उनके बैंक अकाउंट में मिलने लग गई.
UPI (डिजिटल इंडिया)
मोदी सरकार का यह एक ऐतिहासिक कदम माना जाता है. हालांकि इसकी नींव UPA सरकार में ही साल 2012-13 में रख दी गई थी और UPI जैसे आसान और वास्तविक समय में पेमेंट ट्रांसफर की तकनीक को डेवलप करने का जिम्मा NPCI (National Payments Corporation of India) को सौंपा गया था. जिसे मोदी सरकार के नेतृत्व में 11 अप्रैल 2016 को लॉन्च किया गया. इस तकनीक के आने के बाद भारत में डिजिटल क्रांति सी आ गई. अब बैंक में लगने वाली लंबी लाइनें देखने को नहीं मिलने लगीं. साथ ही जरूरत के वक्त तुरंत और सुरक्षित रूप से पैसों का आदान-प्रदान किया जाना आसान हो गया.
आयुष्मान भारत योजना
स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में मोदी सरकार का यह बहुमूल्य कदम है. आयुष्मान भारत योजना के तहत एक कार्ड बनाए जाने लगे जिनसे निजी तौर पर एक व्यक्ति को 5 लाख तक की सहायता दी जाने का प्रावधान किया गया. इस कार्ड की सहायता से गरीब से गरीब लोगों को भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पाना कुछ आसान बना दिया गया. इसके आने से 55 करोड़ से अधिक गरीब जनता को लाभ पहुंचा और बीमारी के कारण गरीब परिवारों के कर्ज में डूबने की समस्या का भी समाधान हो सका.
PM आवास योजना
इस योजना के जरिए चार करोड़ से अधिक गरीब परिवार को घर की छत मिल पाई. शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के गरीब व समाज के वंचित तबकों को उनका अपना पक्का मकान उपलब्ध कराना आसान बनाया गया.
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
पीएम मोदी ने अपने कई भाषणों में यह सपना दिखाया था कि गरीब तबका अब चूल्हे के धुएं में खाना नहीं पकाएगा; और इस धुएं से होने वाली बीमारियों से भी छुटकारा दिलाया जाएगा. PMUY को 1 मई 2016 और इसका दूसरा भाग 10 अगस्त 2021 को लॉन्च किया गया. इसके अंतर्गत सरकारी आंकड़े बताते हैं कि 10 करोड़ 55 लाख से अधिक LPG कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं.
स्वच्छ भारत मिशन
गांधीजी के स्वच्छ भारत के सपने को जन-जन के बीच जगाया गया और जनता को अपने आसपास के इलाके साफ रखने को कहा गया. अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में भी प्रधानमंत्री मोदी ने इसके कई उदाहरणों पर बात की. जिससे लोगों में भी सफाई के प्रति झुकाव तेज हुआ. कई शहरों को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया जाना भी इसी मिशन का हिस्सा था.
जल जीवन मिशन
हर घर जल या जल जीवन मिशन के अंतर्गत ही सरकार ने ग्रामीण परिवारों को नल की सुविधाएं प्रदान कराईं. इसके अंतर्गत 12 करोड़ से अधिक परिवारों तक नल का कनेक्शन पहुंचाया गया.
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना
केंद्र सरकार और खुद पीएम द्वारा किए जाने वाले दावों के आधार पर देश के 81 करोड़ से अधिक जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में राशन उपलब्ध कराए जाते हैं. पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना उन गरीब तबकों के लिए वरदान साबित हुई, जो दो वक्त की रोटी भी मुश्किल से जुटा पाते थे.
Infrastructure निर्माण
राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार किया गया. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इन 12 वर्षों में 55 हजार 279 किलोमीटर से अधिक के राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) का निर्माण कराया जा चुका है. राष्ट्रीय राजमार्गों सहित रेलवे के विकास संबंधी कार्यों में वंदे भारत जैसी सुविधाएं लेकर आना इस सरकार के महत्वपूर्ण कदमों में से एक है.
तीन तलाक का खात्मा
मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के सम्मान की रक्षा की ओर भी एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया. इस कानून के आने के पूर्व मुस्लिम युवक अपनी पत्नियों को तीन बार 'तलाक' बोलकर रिश्ता खत्म कर देते और छोड़ दिया करते थे. 2016 में 3:2 के बहुमत से पास हुए इस ऐतिहासिक कानून के बाद तीन तलाक को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया.
अनुच्छेद 370 की समाप्ति
जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा वाले राज्य की श्रेणी से बाहर करने का काम मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 में किया था. इस ऐतिहासिक फैसले के बाद से जम्मू-कश्मीर में भारत सरकार की पकड़ मजबूत हुई और आतंकवाद से निबटने में काफी सहायता मिली.
राम मंदिर का निर्माण
मोदी सरकार अपनी महत्वपूर्ण उपलब्धियों में राम मंदिर से जुड़े विवाद की समाप्ति को सबसे ऊपर रखती आई है. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा यह फैसला 5 अगस्त 2019 को सुनाया गया था. इस ऐतिहासिक फैसले के बाद राम लला जन्म स्थान पर ही भव्य राम मंदिर निर्माण सुनिश्चित हो गया. साथ ही बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए भी 5 एकड़ जमीन दी गई थी.
हालांकि वर्तमान सत्ताधारी एनडीए अथवा पीएम मोदी का यह तीसरा कार्यकाल है, जो 2029 तक जारी रहेगा. वहीं पिछले 12 वर्षों में उपरोक्त गिनाए गए उपलब्धियों के साथ कई ऐसे फैसले व कदम भी रहे जिनके कारण सरकार को कड़ी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा. लेकिन एनडीए की मुख्य पार्टी बीजेपी की दृष्टिकोण से देखें तो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्ष बेहद महत्वपूर्ण रहे हैं, जिसका आज पूरे देश में पार्टी समर्थकों द्वारा जश्न भी मनाया जा रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पीएम मोदी ने रचा इतिहास, बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री

उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव, लाभार्थियों को मिलेगा सीमित फायदा







