देवघर में ड्यूटी के लिए 12 DSP की तैनाती, पुलिस मुख्यालय ने...
देवघर में भादो और अद्वैया मेला को लेकर पुलिस मुख्यालय ने 12 DSP अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट है।

Deoghar: राजकीय श्रावणी मेला-2026 के समापन के बाद अब भादो और अद्वैया मेला को लेकर देवघर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए देवघर में 12 DSP रैंक के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है।
पुलिस मुख्यालय ने यह आदेश देवघर SP के अनुरोध के बाद जारी किया है। प्रतिनियुक्त किए गए सभी अधिकारी मेला अवधि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे।
इन 12 DSP की हुई प्रतिनियुक्ति
देवघर में प्रतिनियुक्त किए गए DSP अधिकारियों में प्रदीप उरांव, महेश प्रजापति, संदीप सुमन, चंदन कुमार वत्स, अशोक रविदास, रजत माणिक बाखला, वरुण देवगम, अरविन्द कुमार सिन्हा, राजा कुमार मित्रा, आनंद ज्योति मिंज, विजय कुमार कुशवाहा और पवन कुमार-2 शामिल हैं।
पुलिस मुख्यालय ने देवघर SP को निर्देश दिया है कि भादो एवं अद्वैया मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद ही इन सभी DSP अधिकारियों को उनके मूल पदस्थापना स्थल के लिए वापस किया जाए।
मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के देवघर पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रुक जाएगी मंईयां सम्मान योजना!, MMDR बिल के खिलाफ बोकारो में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, केंद्र को दी चेतावनी

हेमंत सरकार को कमजोर करने की साजिश!, गिरिडीह टावर चौक पर कांग्रेस का धरना, चंदा प्रकरण पर BJP को घेरा







